{"_id":"69b59c0bef2fed54e90022e3","slug":"4700-consumers-lose-power-as-soon-as-their-balance-runs-out-hardoi-news-c-213-1-hra1004-146382-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बैलेंस खत्म होते ही 4,700 उपभोक्ताओं की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बैलेंस खत्म होते ही 4,700 उपभोक्ताओं की बिजली गुल
विज्ञापन
फोटो-28- कोयल बाग कालोनी स्थित विद्युत उपकेंद्र पर लगी उपभोक्ताओं की लाइन। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। प्रीपेड मीटर की व्यवस्था लागू होते ही उपभोक्ताओं में अफरा तफरी मच गई। पहले ही दिन करीब 4,700 उपभोक्ताओं के घर और प्रतिष्ठानों की बिजली गुल हो गई। बिजली जाते ही शनिवार सुबह विद्युत उपकेंद्रों पर बिल जमा करने के लिए उपभोक्ता दौड़ पड़े। इससे उपकेंद्रों पर सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतार लग गई। बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक कटी बिजली से उपभोक्ताओं को काफी परेशानियां उठानी पड़ीं।
स्मार्ट प्रीपेड बिजली व्यवस्था को पूरी तरह लागू कर दिया गया है। साथ ही विद्युत निगम ने बकायेदार उपभोक्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी शुरू कर दी है। शुक्रवार रात तक जिले के 4,700 के करीब उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन कट गए। पहले तो लोग कुछ समझ नहीं पाए लेकिन बाद में स्मार्ट प्रीपेड मीटर में बैलेंस निगेटिव होने की जानकारी मिली। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग शनिवार सुबह बिजली घर और विभागीय उपकेंद्रों की ओर दौड़ पड़े। उपभोक्ताओं की सबसे बड़ी शिकायत यह रही कि उन्हें बैलेंस खत्म होने की सही जानकारी समय पर नहीं मिल सकी। शहर से लेकर देहात तक के उपकेंद्रों पर बिल जमा करने और मीटर रिचार्ज कराने के लिए उपभोक्ताओं की लंबी कतारें देखी गईं।
47 हजार उपभोक्ताओं का बैलेंस शून्य
विभागीय आंकड़ों के मुताबिक जिले में 69,000 के करीब उपभोक्ताओं के कनेक्शनों पर स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जा चुके हैं। इनमें करीब 47,000 उपभोक्ताओं का बैलेंस निगेटिव की श्रेणी में पहुंच चुका है। प्रीपेड व्यवस्था के नियमों के तहत, पहले दिन कुल डिफॉल्टरों में से 10 प्रतिशत यानी 4,700 कनेक्शनों की बिजली काट दी गई। अधिकारियों ने बताया कि जब तक बैलेंस पॉजिटिव नहीं होगा तब तक हर रोज 10 प्रतिशत कनेक्शन कटते रहेंगे।
रिचार्ज के 10-15 मिनट में बहाल हो रही आपूर्ति
अधिशासी अभियंता प्रेम प्रकाश सिंह ने बताया कि शासन स्तर से प्राप्त आदेश के बाद प्रीपेड स्मार्ट मीटर में रिचार्ज न होने के कारण उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए हैं। उन्होंने बताया कि जैसे ही उपभोक्ता रिचार्ज कराते हैं उनके कनेक्शन में 10 से 15 मिनट के भीतर बिजली आपूर्ति बहाल हो जाती है। इसके लिए उपकेंद्र पर भी व्यवस्था की गई है। उपभोक्ता अपने मोबाइल एप से या फिर ऑनलाइन लिंक से भी रिचार्ज कर सकते हैं।
Trending Videos