सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   A modern roadways bus station will be built in the city on PPP model at a cost of Rs 123 crore.

Hardoi News: शहर में 123 करोड़ से बनेगा पीपीपी मॉडल पर आधुनिक रोडवेज बस स्टेशन

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
A modern roadways bus station will be built in the city on PPP model at a cost of Rs 123 crore.
फोटो- 26- हरदोई रोडवेज बस स्टेशन की फोटो। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। जिले में विकास को नई रफ्तार देने वाली एक बड़ी परियोजना को हरी झंडी मिल गई है। शहर में 123 करोड़ की लागत से पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन का निर्माण कराया जाएगा। लखनऊ में हुई कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव को हरी झंडी मिल गई है। बजट मिलते ही नए बस स्टेशन का निर्माण शुरू कराया जाएगा। इसमें यात्रियों को तमाम बेहतर और आधुनिक सुविधाएं मिल सकेंगी।
Trending Videos




सरकार ने प्रदेश के 49 जिलों के रोडवेज बस स्टेशनों को संवारने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इन बस स्टेशनों का निर्माण पीपीपी मॉडल पर किया जाएगा। प्रस्तावित बस स्टेशन अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित होगा। इस पर न केवल यात्रियों को आधुनिक और उच्चस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी बल्कि शहर की यातायात व्यवस्था भी व्यवस्थित और सुचारु बनाई जाएगी। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक भुवनेश्वर कुमार ने बताया कि परियोजना के तहत हरदोई बस स्टेशन को लगभग 9840 वर्ग मीटर क्षेत्र में आधुनिक एसी वेटिंग हॉल, शुद्ध पेयजल, कैंटीन और स्वच्छ शौचालयों का निर्माण किया जाएगा। परिसर में एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे यात्रियों को एक ही छत के नीचे खरीदारी और खान-पान की सुविधा मिलेगी। इसके अतिरिक्त पेयजल, फूड कोर्ट, रेस्टोरेंट, मल्टीलेवल पार्किंग रहेगी। इससे विभाग के राजस्व में भी इजाफा होगा। वहीं, सीसीटीवी आधारित 24 घंटे सुरक्षा व्यवस्था, दिव्यांग और बुजुर्ग यात्रियों के लिए रैंप, लिफ्ट और व्हीलचेयर जैसी सुविधाएं रहेंगी। परियोजना में सोलर पैनल और स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा दिया जाएगा।



भविष्य की जरूरतों पर भी दिया गया जोर
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि शासन से निर्देशित किया गया है कि वह पीपीपी फेज-2 के तहत अपने बस स्टेशन की लोकेशन जिलाधिकारी से अवलोकित करवाकर एनओसी प्राप्त कर लें ताकि विकास व निर्माण कार्य में बाधा न उत्पन्न हो। कहा कि बस स्टेशन के नए प्रारूप का निर्माण इस प्रकार कराने का प्रस्ताव बना है कि भविष्य में अगर सिटी बसों का संचालन करने की आवश्यकता पड़ेगी तो इसी बस स्टेशन से कराई जा सके। एआरएम ने कहा कि जिलाधिकारी को भी परियोजना की विस्तृत जानकारी साझा कर मार्गदर्शन लिया गया है। इस विकास कार्य से हरदोई रोडवेज का स्वरूप पूरी तरह बदल जाएगा और यात्रियों को आधुनिक सेवाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed