{"_id":"6a0df725ee5fa1373a000576","slug":"a-teacher-and-a-teacher-riding-a-scooter-died-after-being-hit-by-a-pickup-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-150106-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पिकअप की टक्कर से स्कूटी सवार शिक्षिका और शिक्षा मित्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पिकअप की टक्कर से स्कूटी सवार शिक्षिका और शिक्षा मित्र की मौत
विज्ञापन
फोटो-19-रुचि सचान। फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरदोई। छुट्टी होने के बाद स्कूल से स्कूटी से घर जा रहीं शिक्षिका और शिक्षा मित्र को मंगलवार दोपहर पिकअप ने टक्कर मार दी। हरदोई-बरखेरा मार्ग पर टक्कर लगने से स्कूटी समेत दोनों महिलाएं खाई में जा गिरीं। उपचार के दौरान शिक्षिका की मौत देर रात कानपुर में और शिक्षा मित्र की मौत लखनऊ में हो गई। घटना के बाद चालक पिकअप मौके पर छोड़कर भाग निकला।
शहर के मोहल्ला आजादनगर में रहने वालीं रुचि सचान (35) प्राथमिक विद्यालय झौनीपुरवा में सहायक अध्यापिका के पद पर तैनात थीं। पिरोजापुर निवासी रुचि पाल (38) इसी विद्यालय में शिक्षा मित्र के पद पर तैनात थीं। दोनों एक ही स्कूटी से स्कूल आती थीं। मंगलवार दोपहर स्कूल बंद होने के बाद दोनों हरदोई जा रही थीं। स्कूटी रुचि सचान चला रही थीं। हरदोई-बरखेरा मार्ग पर चिंतालपुर के पास स्कूटी में पिकअप ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से स्कूटी समेत दोनों महिलाएं हवा में उछलकर सड़क किनारे खाई में जा गिरीं। इसका पता चलते ही आसपास के लोग दौड़ पड़े और दोनों को खाई से बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।
इस बीच परिजन को भी सूचना दी गई। मेडिकल कॉलेज से दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजन रुचि को कानपुर ले गए। वहां मंगलवार देर रात उनकी मौत हो गई। रुचि पाल ने भी लखनऊ के एक अस्पताल में देर रात दम तोड़ दिया। रुचि सचान के पति मोनू बैंक कर्मी हैं। चार साल की एक बेटी है। रुचि पाल के भी दो बच्चे हैं। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि पिकअप पुलिस के कब्जे में है। परिजनों से शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। पोस्टमार्टम कानपुर और लखनऊ में हुए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos