UP: 7 बकरियों की चोरी से शुरू हुआ सफर, 5.5 साल बाद एक लाख का इनामी गैंगस्टर कलुआ गिरफ्तार, पुलिस ने ऐसे दबोचा
Hardoi News: हरदोई की मल्लावां पुलिस और आगरा एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए साढ़े पांच साल से फरार चल रहे एक लाख के इनामी बदमाश कलुआ को आगरा के हाथी घाट से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदोई जिले के मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में करीब साढ़े पांच साल से चोरी के मुकदमे में फरार चल रहे एक लाख रुपए के अंतर्जनपदीय इनामिया बदमाश को पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने जनपद आगरा से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया है।
यहां से आरोपी को जेल भेजा गया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव पुरबांवा निवासी सूरज पुत्र मुन्ना की 30 नवंबर 2020 की रात करीब दो बजे 40 हजार रुपये कीमत की सात बकरियां घर के कमरे से चोरी हो गई थी। एक दिसंबर को पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज जांच शुरू की थी।
साढ़े पांच साल से तलाश रही थी पुलिस
पुलिस की जांच में कलुआ पुत्र लाल मोहम्मद निवासी ग्राम नदरई थाना व जनपद कासगंज का नाम प्रकाश में आया था। तब से पुलिस इस आरोपी की तलाश कर रही थी। आरोपी को पकड़ने में पुलिस साढ़े पांच साल लगा दिए, लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा।
आरोपी की लोकेशन आगरा में मिली
इस पर पुलिस की ओर से एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। हाल ही में इस आरोपी को पकड़ने की जिम्मेदारी राघौपुर चौकी इंचार्ज विनोद गोस्वामी को सौंपी गई थी। बुधवार को दिन में चौकी इंचार्ज को आरोपी की लोकेशन आगरा में मिली। तत्काल चौकी इंचार्ज पुलिस टीम के साथ आगरा पहुंचे।
आरोपी पर विभिन्न जिलों में दर्ज हैं नौ गंभीर मामले
उन्होंने आगरा एसटीएफ की मदद और मुखबिर की सूचना पर रेलवे ब्रिज के नीचे यमुना किनारे हाथी घाट से बदमाश को रात करीब साढ़े आठ बजे गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा है। सीओ बिलग्राम रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी शातिर बदमाश है। आरोपी पर विभिन्न जिलों में नौ गंभीर मुकदमों के साथ गैंगस्टर एक्ट का भी मुकदमा दर्ज है।