{"_id":"6a0ef03019f8aed93108227d","slug":"etawah-leopard-attacks-farmer-who-went-to-save-goat-victim-fought-alone-in-the-dark-for-10-minutes-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah: बकरी को बचाने गए किसान पर तेंदुए का हमला, अंधेरे में 10 मिनट तक अकेले जूझता रहा पीड़ित, गांव में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah: बकरी को बचाने गए किसान पर तेंदुए का हमला, अंधेरे में 10 मिनट तक अकेले जूझता रहा पीड़ित, गांव में दहशत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 21 May 2026 05:18 PM IST
विज्ञापन
सार
बकरी को बचाने गए किसान पर तेंदुए ने हमला कर दिया। घटना लवेदी क्षेत्र के नगला श्रीराम की है। तेंदुए ने चार अन्य पशुओं को भी निशाना बनाया।
तेंदुए के हमले के बाद घायल किसान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
ग्राम पंचायत बहादुरपुर के मजरा नगला श्रीराम में बृहस्पतिवार तड़के तेंदुए ने एक बकरी को दबोच लिया और उसे बचाने दौड़े किसान पर भी हमला कर दिया। किसान ने डंडे के सहारे करीब 10 मिनट तक अकेले ही तेंदुए से मुकाबला किया, जिससे उसकी जान बच सकी। हालांकि, तेंदुए के हमले में युवक का दाहिना हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है । ग्रामीण रात में घरों से बाहर निकलने में डर रहे हैं।
Trending Videos
ग्राम निवासी विनोद कुमार प्रजापति ने बताया कि बृहस्पतिवार तीन बजे अचानक उनकी बकरी के जोर-जोर से चिल्लाने की आवाज आई। आवाज सुनकर उनकी नींद खुल गई। बिजली गुल होने के कारण उन्होंने बैटरी जलाई और रोशनी डाल कर देखा तो पैरों तले जमीन खिसक गई। एक तेंदुआ उनकी बकरी को दबोचे हुए था। विनोद ने बकरी को छुड़ाने का प्रयास किया, तो तेंदुए ने सीधे उन पर ही छलांग लगा दी। तेंदुए ने उनके दाहिने हाथ को अपने पंजों से बुरी तरह जख्मी कर दिया। विनोद ने बताया कि शोर मचाने के बावजूद रात के सन्नाटे में गांव वाले तुरंत मौके पर नहीं पहुंच सके। तभी विनोद के हाथ में एक बड़ा डंडा लग गया। उन्होंने पूरी ताकत से डंडा लहराकर तेंदुए को खदेड़ा और बाकी जानवरों को बचा लिया। हालांकि, तेंदुए ने एक बकरी का मुंह और पूंछ बुरी तरह नोच डाली है। इस वारदात के बाद जहां ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ आक्रोश है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन पहले नदगवां में भी दिखा था तेंदुआ
लखना वन रेंजर प्रदीप कुमार ने बताया कि अभी तक विभाग को इस घटना की कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। मामला संज्ञान में आने के बाद कर्मचारियों को मौके पर भेजकर जानकारी जुटाई जा रही है। रेंजर ने स्वीकार किया कि दो दिन पहले भी नदगवां क्षेत्र में तेंदुआ देखे जाने की सूचना मिली थी, जिसके बाद से वन विभाग की टीम रात में गश्त कर रही है।