{"_id":"6a0df80fb19d3886d4020be0","slug":"rising-temperatures-due-to-sunshine-and-heatwave-are-affecting-health-hardoi-news-c-213-1-hra1004-150109-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: धूप और लू से बढ़ रहा तापमान डाल रहा सेहत पर असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: धूप और लू से बढ़ रहा तापमान डाल रहा सेहत पर असर
विज्ञापन
फोटो-01- स्टेशन रोड पर धूप में बच्चे के साथ दुपट्टा ओढकर जाती महिला। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरदोई। बीते 10 दिनों से गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को अधिकतम पारा 42 डिग्री तक पहुंच गया और बुधवार को भी तापमान में इजाफा दर्ज किया गया। लगातार बढ़ रहा तापमान सेहत पर असर डाल रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने विशेष वार्ड तैयार कर लिए हैं। वहीं चिकित्सकों ने भी विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी।
लगातार बढ़ रहे तापमान के कारण मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में उल्टी-दस्त, चक्कर आने और डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। झुलसा देने वाली गर्मी से जहां एक ओर लोग बेहाल होते नजर आ रहे हैं वहीं स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर आ गया है। मेडिकल कॉलेज में आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए विशेष हीट स्ट्रोक वार्ड तैयार कर दिया गया है।
इसमें 10 बेडों के साथ ही वातानुकूलित कक्ष तैयार कर दिया गया है। ओआरएस के पैकेट, जीवन रक्षक दवाएं और ड्रिप की व्यवस्था कर दी गई है। मेडिकल कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. जेबी गोगोई ने बताया कि तेज धूप होने पर कम से कम बाहर निकलें और जरूरी न हो तो बिल्कुल भी बाहर न जाएं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
एक डिग्री बढ़कर 43 डिग्री पहुंचा तापमान
शहर में तापमान लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को अधिकतम पारे में एक डिग्री का इजाफा दर्ज किया गया है। मौसम वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है और न्यूनतम तापमान भी 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। गर्म हवाओं की रफ्तार में कुछ कमी आई है लेकिन लू आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दर्ज की गई है। गर्म हवाओं के कारण आर्द्रता सुबह 66 से घटकर शाम को 26 प्रतिशत पर पहुंच गई।
-- -- -- -- -- -- -- --
इन बातों का रखे ध्यान
-लू से बचाव के लिए घर से बाहर निकलते समय गमछा, टोपी, चश्मा व छाते का प्रयोग करें।
-हल्के रंग और ढीले व सूती कपड़े पहनें और कड़ी धूप में जाने से बचें।
-पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ छाछ, लस्सी, नींबू पानी, नमक चीनी का घोल व आम का पना पीएं।
-प्यास की इच्छा न होने पर भी पानी बार-बार पीएं।
-हल्का और संतुलित व नियमित भोजन करें।
लू लगने के लक्षणों को पहचाने
-सबसे पहले कमजोरी महसूस होना।
-बेहोशी छाने के साथ सिर में दर्द, उल्टी महसूस होना।
-मांसपेशियों में ऐठन और चक्कर आना।
लू लगने पर यह करें बचाव
-प्रभावित व्यक्ति को छाया में लिटाकर गीले कपड़े से पोछे।
-शरीर के ऊपर पानी का छिड़काव करें।
-सिर को सीधे धूप के संपर्क में आने से बचाएं।
शरीर के तापमान को बनाए रखें : डॉ. अमित
इमरजेंसी प्रभारी डॉ. अमित आनंद ने बताया कि सूरज की तपिश और लू शरीर की ऊर्जा को सोख लेती है। शरीर का सामान्य तापमान 37 से 38 डिग्री तक होता है। जब गर्मी होती है और लू लग जाती है तो शरीर का तापमान 38 डिग्री के पार होने लगता है। ऐसा होने पर सबसे पहले बुखार महसूस होता है। पसीना आने लगता है और गला भी सूख जाता है। ऐसे में तत्काल चिकित्सीय सलाह लेनी चाहिए और गन्ने का रस, खरबूजा, तरबूज, नारियल पानी और बेल का शरबत पीना चाहिए।
पिछले वर्ष से तुलनात्मक तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
माह वर्ष 2025 वर्ष 2026
मई अधिकतम -न्यूनतम अधिकतम -न्यूनतम
12 39.6 - 26:5 35.0 - 21.5
13 40.0 - 26.0 35.5 - 23.5
14 40.0 - 26.0 35.6 - 22.0
15 41.5 - 27.5 38.0 - 23.5
16 39.0 - 27.0 39.5 - 23.0
17 41.0 - 27.0 40.5 - 25.0
18 42.0 - 27.0 41.6 - 26.5
19 39.0 - 26.5 42.0 - 26.0
20 39.0 - 25.5 43 26

Trending Videos