{"_id":"69bc34a82e396df0830baf30","slug":"a-young-man-who-had-come-to-his-in-laws-house-committed-suicide-in-front-of-the-lucknow-mail-hardoi-news-c-213-1-hra1006-146673-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: ससुराल आए युवक ने लखनऊ मेल के सामने आकर की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: ससुराल आए युवक ने लखनऊ मेल के सामने आकर की खुदकुशी
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के कनेहटा गांव ससुराल आया युवक बुधवार देर रात गांव के पास से निकले लखनऊ-दिल्ली रेलमार्ग पर ट्रेन के सामने आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कनेहटा निवासी महिला ने शव की पहचान अपने पति के रूप में की। मृतक के ससुर के मुताबिक, दामाद और पुत्री में घरेलू बातों के संबंध में कहासुनी हुई थी।
शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लालपालपुर के मजरा कनेहटा निवासी जैनुद्दीन ने पुत्री रुखसाना की शादी लखनऊ जनपद के फरीदीपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला न्यू हैदरगंज निवासी हकीमुद्दीन (35) से की थी। हकीमुद्दीन कबाड़ का काम करते थे। दो साल से रुखसाना अपनी तीन पुत्रियों के साथ कनेहटा में ही रह रही हैं। हकीमुद्दीन अक्सर रुखसाना और अपनी पुत्रियाें से मिलने आते थे। बुधवार शाम शराब के नशे में हकीमुद्दीन घर आए थे। इस दौरान घरेलू बातों के संबंध में रुखसाना और हकीमुद्दीन में कहासुनी हो गई। फिर हकीमुद्दीन बिना कुछ बताए घर से चले गए थे। रात में वापस न आने पर उनकी तलाश की गई लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। उनके गांव के पास से लखनऊ-दिल्ली रेलमार्ग निकला है।
इस दौरान गांव के पास ही देर रात 11:30 बजे एक युवक लखनऊ मेल के सामने आ गया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। मौके पर गांव वाले इकट्ठा हो गए। लोको पायलट ने स्टेशन मास्टर को सूचना दी। स्टेशन मास्टर ने जीआरपी को सूचना दी। गांव वालों ने रुखसाना को शव मिलने की सूचना दी फिर वह मौके पर पहुंचीं। उन्होंने शव की पहचान पति के रूप में की। जीआरपी एसओ पंकज कुमार भास्कर ने बताया कि शव का पंचनामा भरवाया गया है।
Trending Videos