सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Academy Red's spectacular victory driven by Utkarsh's all-round performance.

Hardoi News: उत्कर्ष के ऑलराउंड प्रदर्शन से अकादमी रेड की शानदार जीत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Academy Red's spectacular victory driven by Utkarsh's all-round performance.
फोटो 43: श्री महावीर जी झंडा शोभायात्रा में झंडा लेकर चलते शैलेश अग्निहोत्री व अन्य श्रद्धालु।
विज्ञापन
हरदोई। हरदोई क्रिकेट अकादमी की तरफ आयोजित तीन मैचों की श्रंखला में मंगलवार को अकादमी रेड ने शानदार प्रदर्शन करते जीत दर्ज कर ट्राफी अपने नाम की। अकादमी रेड ने हरदोई क्रिकेट अकादमी की ब्लू टीम को चार विकेट से पराजित कर दिया। मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्कर्ष को मैन ऑफ मैच चुना गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हरदोई क्रिकेट अकादमी ब्लू की टीम रेड के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। टीम ने 24.3 ओवर में मात्र 132 रन बनाए और ऑलआउट हो गई। ब्लू की ओर से चित्रांश ने सर्वाधिक 33 रन बनाए, जबकि नातिक ने 24 रनों का योगदान दिया। रेड की ओर से उत्कर्ष ने गेंदबाजी करते हुए सात ओवर में 29 रन देकर पांच विकेट लिए। अनिकेत ने तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरदोई क्रिकेट अकादमी रेड की शुरुआत भी ज्यादा मजबूत नहीं रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने 116 रन के स्कोर तक अपने छह विकेट गंवा दिए और मुकाबला रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया। उत्कर्ष ने जिम्मेदारी संभालते हुए नाबाद 53 रन बनाए और टीम को जीत दिलाई। अधिराज ने 23 और सूर्य प्रताप सिंह ने 16 रन बनाए। अकादमी ब्लू की तरफ से चेतन ने सात ओवर में 11 रन देकर दो विकेट लिए। रेड ने चार विकेट से मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed