सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Youth commits Misdeeds; woman's family members catch and thrash him

UP: मां की तेरहवीं का बचा खाना फेंकने गई युवती को तालाब के पास खींच ले गया युवक, पार की हैवानियत की हदें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 24 Jun 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
सार

Hardoi News: युवती के परिजनों ने आरोपी युवक को पकड़कर पीटा। आरोपी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

Youth commits Misdeeds; woman's family members catch and thrash him
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हरियावां थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती को तालाब के पास खींचकर युवक ने रविवार रात दुष्कर्म किया। युवती को तलाशते हुए मौके पर पहुंचे परिजन ने युवक को पकड़ कर पीट दिया। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।


एक गांव निवासी युवती की मां की तेरहवीं बीते रविवार को थी। रिश्तेदार और परिचित तेरहवीं भोज में आए थे। युवती ने बताया कि वह मकान के पीछे बचा हुआ खाना डालने गई थी। इस दौरान नरेंद्र ने उसे पकड़ लिया और गांव के बाहर स्थित तालाब के पास ले जाकर दुष्कर्म किया। उधर, दूसरी ओर युवती के वापस घर न पहुंचने पर परिजन उसे तलाशने निकले। गांव के बाहर तालाब के पास परिजन ने नरेंद्र को पकड़ लिया और पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी 112 पर घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष वीर बहादुर सिंह ने बताया कि दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी का इलाज चल रहा है। तबीयत सही होते ही उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed