{"_id":"6a3ac34904029fabaa092f1b","slug":"teenager-drowns-in-garra-river-while-bathing-angry-family-members-stage-a-road-blockade-after-divers-fail-to-arrive-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-152002-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: नहाते समय गर्रा में डूबा किशोर, गोताखोर न आने से नाराज परिजनों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: नहाते समय गर्रा में डूबा किशोर, गोताखोर न आने से नाराज परिजनों ने लगाया जाम
विज्ञापन
फोटो-45-जाम में फंसे वाहन। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पचदेवरा / शाहाबाद। पचदेवरा और शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र की सीमा पर स्थित पिपरिया पुल के पास गर्रा नदी में नहाते समय मंगलवार दोपहर किशोर डूब गया। दो घंटे की तलाश के बाद भी उसका सुराग न मिलने पर परिजन व ग्रामीण भड़क गए। नाराज लोगों ने अनंगपुर शाहाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया। गोताखोर बुलाए जाने पर परिजन शांत हुए। लगभग दो घंटे तक जाम लगे रहने के कारण बड़ी संख्या में वाहन रास्ते में ही फंस गए।
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के बेझा निवासी शिवम सिंह (16) के पिता की मौत कई वर्ष पहले हो चुकी है। आर्थिक रूप से परिजनों का सहयोग करने के उद्देश्य से शिवम गांव में ही स्थित एक टेंट हाउस पर काम करता था। उसकी मां रेनू ने बताया कि मंगलवार को शिवम कपूरापुर में टेंट लदवाने के लिए गया था। दोपहर तक वह वापस नहीं आया तो उसकी चिंता हुई। इसी बीच कुछ लोगों ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भानू को फोन किया और बताया कि गांव का शिवम पिपरिया में गर्रा नदी में नहाते समय डूब गया है।
भानू ने बताया कि टेंट लदवाकर वापस आते समय शिवम गर्रा नदी में नहाने चला गया था और इसी दौरान डूब गया। भानू खुद मौके पर पहुंच गए और शिवम के परिजनों को सूचना दी। लगभग दो घंटे तक यह लोग शिवम की तलाश करते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इस पर परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। अनंगपुर शाहाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया और गोताखोरों को बुलवाने की मांग करने लगे।
विज्ञापन
इस बीच शाहाबाद के नायब तहसीलदार के साथ ही सहायक पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण, शाहाबाद कोतवाल अरविंद कुमार राय, पचदेवरा के प्रभारी निरीक्षक राकेश यादव भी वहां पहुंच गए। लोगों को समझाने का प्रयास किया। इसी बीच गोताखोर भी बुला लिए गए। वासितनगर के ग्रामीणों ने नदी में जाल भी डाला है, लेकिन किशोर का कोई सुराग नहीं मिला है। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी एमपी सिंह ने बताया कि किशोर की तलाश कराई जा रही है।