सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Young man dies after being beaten by in-laws over a love marriage dispute

प्रेम विवाह की रंजिश में खूनी खेल: अकड़ दिखाते हुए ससुराल में जा घुसा युवक, एक गलती ने छीन ली सांसें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 24 Jun 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
सार

Hardoi News: ससुर समेत दो पर मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद युवक अकड़ में ससुराल में घुस गया था। सात पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
 

Young man dies after being beaten by in-laws over a love marriage dispute
युवक की पीट-पीटकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

लगभग दो साल पहले प्रेम विवाह के कारण हुई रंजिश में मंगलवार शाम युवक की पिटाई कर दी गई। प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद आया युवक अकड़ दिखाते हुए ससुराल में जा घुसा। यहां ससुरालीजनों ने उसकी पिटाई कर दी। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की मां की शिकायत पर सास ससुर समेत सात लोगों पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। दो लेागों को हिरासत में भी लिया गया है।


बदरुद्दीनपुर निवासी विवेक कुशवाहा (32) ऑटो चलाता था। वर्ष 2024 में वह गांव के सामने रहने वाले राम गोपाल की बेटी पूनम को लेकर चला गया था। राम गोपाल की शिकायत पर विवेक के खिलाफ युवती को ले जाने की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जनवरी 2025 में पुलिस ने दोनों को खोज लिया था। न्यायालय में दिए गए बयान के आधार पर पूनम, विवेक के साथ पत्नी के रूप में रहने लगी थी। विवेक और राम गोपाल का मकान गांव में आमने सामने है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवेक राम गोपाल के घर में घुस गया था
पूनम से प्रेम विवाह करने को लेकर राम गोपाल व परिजन विवेक से रंजिश रखते थे। इसी रंजिश में मंगलवार देर शाम रामगोपाल ने अपने भाई श्यामा कुमार के साथ मिलकर विवेक की पिटाई करदी थी। पुलिस ने इसकी प्राथमिकी दर्ज की थी। इसके बाद देर रात गांव पहुंचा विवेक राम गोपाल के घर में घुस गया था।

 

ससुरालीजनों ने की पिटाई
इस पर रामगोपाल ने अपने भाई श्यामा कुमार, परिवार के ही विजय, बलराम, रमाकांती, लक्ष्मी और उमा के साथ मिलकर विवेक की पिटाई कर दी। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवेक को एंबुलेंस से बावन सीएचसी पहुंचाया। यहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान विवेक की मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक के एक पुत्र भी है। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी एमपी सिंह ने बताया कि मृतक की मां विमला की शिकायत पर तीन महिलाओं समेत सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। श्यामा कुमार और राम गोपाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed