हरदोई। स्टेडियम में रविवार को प्रशासन एकादश और जज एकादश के बीच मैत्री मैच खेला गया। प्रशासन एकादश ने जज एकादश काे नौ विकेट से हरा दिया।
टॉस जीतकर जज एकादश ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। निर्धारित 20 ओवर में जज एकादश की टीम ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 152 रन बनाए। इस टीम से बल्लेबाजी करते हुए श्रेय द्विवेदी ने सर्वाधिक 91 रन बनाए। प्रशासन एकादश की तरफ से राजवीर और आमिर ने दो-दो विकेट लिए। नवीन और मनीष ने एक-एक खिलाड़ी को आउट किया। एक खिलाड़ी रनआउट हुआ।
बल्लेबाजी करने उतरी प्रशासन एकादश की टीम ने 13.4 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। प्रशासन की टीम से अरुण प्रताप ने शानदार 95 रन और आमिर ने 31 रन बनाए। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी का पुरस्कार अरुण प्रताप को दिया गया जबकि सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार राजवीर को मिला। पुरस्कार वितरण जिला जज रीता कौशिक ने किया। निर्णायक की भूमिका जिलाधिकारी अनुनय झा ने निभाई। स्कोरिंग सूरज तिवारी ने की। मैच के दौरान एडीएम प्रफुल्ल त्रिपाठी, एसडीएम सदर सुशील मिश्रा, जिला क्रीड़ाधिकारी मंजू शर्मा आदि मौजूद रहीं।

फोटो- 28-जानकारी देते जिले के प्रभारी मंत्री असीम अरुण, साथ में विधायक माधवेंद्र सिंह, जिलाध्य