{"_id":"6988c602a3faa2146804d1ef","slug":"the-textile-park-being-built-on-the-hardoi-border-will-provide-employment-to-the-youth-aseem-arun-hardoi-news-c-213-1-hra1004-144628-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई सीमा पर बन रहा टेक्सटाइल पार्क युवाओं को देगा रोजगार : असीम अरुण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई सीमा पर बन रहा टेक्सटाइल पार्क युवाओं को देगा रोजगार : असीम अरुण
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। केंद्रीय बजट 2026-27 में इन्फ्रास्ट्रक्चर से लेकर कृषि और अत्याधुनिक तकनीक में यूपी को केंद्र में रखते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं। हरदोई और लखनऊ की सीमा पर बन रहे टेक्सटाइल पार्क से रोजगार की राह खुलेगी। यह बात समाज कल्याण मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने रविवार को पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि यह बजट राज्य को आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश बनाने की दिशा में एक निर्णायक कदम है।
भाजपा कार्यालय पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए समाज कल्याण विभाग व जिले के प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने कहा कि जिले को मिला टेक्सटाइल पार्क में संडीला का औद्योगिक क्षेत्र और लखनऊ का कुछ हिस्सा लिया गया है। इस घाेषणा पर तेजी से कार्य किया जाएगा और जल्दी ही जनपद के औद्योगिक क्षेत्र का विस्तार होगा। कहा कि इससे लोगों को रोजगार भी मिलेगा और आर्थिक संपन्नता आएगी। कहा कि किसानाें को भी आगे बढ़ाने के लिए एआई तकनीकी का सहयोग लिया जाएगा।
भारत विस्तार एआई के माध्यम से फसल, मौसम और बाजार की जानकारी मिल सकेगी। इसके अलावा एमएसएमई ग्रोथ फंड बनाया जाएगा। इसमें छोटे और मध्यम उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राज्य के हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल बनाए जाएंगे। बजट से सभी आशाएं पूरी होंगी। पत्रकार वार्ता में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा आदि मौजूद रहे।
Trending Videos