सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Arunesh Vajpayee had the ability to transform resolve into accomplishment: Dr. Ashok

संकल्प को सिद्धि में परिवर्तन करने की क्षमता रखते थे अरुणेश वाजपेयी : डॉ. अशोक

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Arunesh Vajpayee had the ability to transform resolve into accomplishment: Dr. Ashok
फोटो-13-श्रद्धांजलि सभा को संबो​धित करते पूर्व सांसद डॉ. अशोक वाजपेयी। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। वरिष्ठ पत्रकार और समाजसेवी अरुणेश वाजपेयी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन रविवार को किया गया। आवास विकास कॉलोनी स्थित जेके पब्लिक स्कूल में हुई सभा में विभिन्न क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उनसे जुड़े संस्मरण साझा किए। इस दौरान पूर्व सांसद डॉ. अशोक वाजपेयी ने कहा कि अरुणेश वाजपेयी ईमानदार, निष्ठावान और निर्भीक व्यक्ति थे। उनके अंदर संकल्प को सिद्धि में परिवर्तित करने की क्षमता थी।
Trending Videos

श्रद्धांजलि सभा में डॉ. अशोक वाजपेयी ने कहा कि प्रतिबिंब के माध्यम से अरुणेश वाजपेयी ने सांस्कृतिक माहौल दिया। कहा कि सार्वजनिक जीवन के हर निर्णय को अरुणेश वाजपेयी की सलाह से आगे बढ़ाया। हरदाेई के जिलाधिकारी रहे अवधेश सिंह राठौर ने कहा कि उनके विराट व्यक्तित्व को शब्दों में समेटना मुश्किल है। गंभीर अस्वस्थता में भी अरुणेश वाजपेयी लगातार सक्रिय रहे। प्रदेश के पूर्व ग्रह सचिव मणि प्रसाद मिश्र ने कहा कि अरुणेश वाजपेयी का दायरा बहुत बड़ा था। इससे हरदोई लाभान्वित होता रहा है। विभिन्न रूप से उनकी स्मृतियों को उजागर कर समाज को प्रेरित करने पर उन्होंने बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी भुवन चतुर्वेदी ने कहा कि अरुणेश वाजपेयी ट्रस्ट के एक मजबूत स्तंभ थे। अपने पिता सेवानिवृत्त आईएएस अफसर एके चतुर्वेदी से अरुणेश वाजपेयी की निकटता को भी उन्होंने याद किया। श्रद्धांजलि सभा में अरुणेश वाजपेयी के अग्रज प्रोफेसर अखिलेश वाजपेयी, प्रतिबिंब के महासचिव अनिल श्रीवास्तव, पारुल दीक्षित, जोगिंदर सिंह गांधी, डॉ. नरेश चंद्र शुक्ल ने विचार व्यक्त किए। संचालन मनीष मिश्र ने किया। अरुणेश वाजपेयी के पुत्र सुयश वाजपेयी ने आभार जताया। वरिष्ठ पत्रकार रमेश पाठक, कंचन वाजपेयी, राजीव मोहन अवस्थी, अविनाश मिश्र, बावन के पूर्व ब्लॉक प्रमुख समीर सिंह, सपा के वरिष्ठ नेता अनिल सिंह वीरू ने भी श्रद्धांजलि दी।

फोटो-13-श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते पूर्व सांसद डॉ. अशोक वाजपेयी। संवाद

फोटो-13-श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते पूर्व सांसद डॉ. अशोक वाजपेयी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed