सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Married woman dies at her parents' home, quack accused of administering wrong injection

Hardoi News: मायके में विवाहिता की मौत, झोलाछाप पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Married woman dies at her parents' home, quack accused of administering wrong injection
फोटोे-1- उमा देवी। फाइल फोटो
विज्ञापन
पिहानी। कोतवाली क्षेत्र के लहतारा गांव में मायके में रह रही विवाहिता की संदिग्ध हालात में तबीयत बिगड़ने के बाद शनिवार रात मौत हो गई। पिता का आरोप है कि जबड़े में दर्द होने पर झोलाछाप से इलाज कराया था। इसके बाद ही घटना हुई।
Trending Videos

कोतवाली क्षेत्र के लहतारा निवासी रामशरण ने बेटी उमा देवी (35) की शादी नौ मई 2017 को कोतवाली क्षेत्र के यकीननगर निवासी सौरभ उर्फ पिंटू से की थी। पिता रामशरण ने बताया कि पति से विवाद होने के कारण पिछले पांच साल से उमा उनके घर में ही रह रही थीं। पति से विदाई का मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। शनिवार को उमा को जबड़े में दर्द की समस्या बढ़ी तो पड़ोसी गांव के एक झोलाछाप के पास ले गए। वहां झोलाछाप ने दो इंजेक्शन लगा दिए। घर आकर देर शाम उमा की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें सीएचसी ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उमा के परिवार में पति, पुत्र रवि और पुत्री स्नेहलता है। कोतवाल छोटेलाल ने बताया कि शव का पंचनामा भरवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के शिकायती पत्र के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

फोटोे-1- उमा देवी। फाइल फोटो

फोटोे-1- उमा देवी। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed