सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Angered by the complaint, the scoundrel hit the student with a stick and injured her.

Hardoi News: शिकायत किए जाने से नाराज शोहदे ने छात्रा को बांका मार किया घायल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Angered by the complaint, the scoundrel hit the student with a stick and injured her.
विज्ञापन
बावन। शिकायत किए जाने से नाराज शोहदे ने परीक्षा देकर घर जा रही इंटरमीडिएट की छात्रा पर बांके से हमला कर दिया। लोनार कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर तिराहा के पास बुधवार शाम हुई घटना में घायल छात्रा को सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।
Trending Videos

लोनार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती (18) लोनार के एक इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की छात्रा है। उसका परीक्षा केंद्र बावन में स्थित एक विद्यालय में है। बुधवार को दूसरी पाली में छात्रा की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा थी। परीक्षा देकर बाइक से वह मां के साथ गांव जा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी गांव निवासी युवक ने पीछे से बाइक पर आकर छात्रा पर बांके से वार कर दिया। इसके कारण छात्रा बाइक समेत गिर गई। घटनास्थल के पास मौजूद यातायात उपनिरीक्षक दिनेश मिश्रा ने युवती को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बारे में पता चला है कि आरोपी युवक कई दिनों से युवती से बातचीत करने की कोशिश कर रहा था। इसकी शिकायत दो दिन पहले लोनार थाने में भी की गई थी। परीक्षा देने के लिए जाते समय भी युवक ने छात्रा का पीछा किया था। छात्रा ने यूपी 112 पर शिकायत की थी। इस पर आई पुलिस टीम ने उसे निश्चिंत होकर परीक्षा देने के लिए कहा था। दावा है कि परीक्षा देकर निकलते समय भी युवक ने छात्रा का पीछा किया। 5:43 बजे छात्रा ने यूपी 112 पर घटना की जानकारी भी दी थी। इसके बाद भी युवक ने छात्रा पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed