{"_id":"699f31f15a16ce407e020ad5","slug":"wearing-black-bands-demand-for-abolition-of-tet-requirement-hardoi-news-c-213-1-hra1001-145555-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: काली पट्टी बांधकर टीईटी की अनिवार्यता समाप्त किए जाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: काली पट्टी बांधकर टीईटी की अनिवार्यता समाप्त किए जाने की मांग
विज्ञापन
फोटो 35: अहिरोरी के एकघरा भौरंजा स्कूल पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताते उत्तर प्रदेशीय जूनियर ह
विज्ञापन
हरदोई। साल-2011 से पहले नियुक्त परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में बुधवार को तीसरे दिन शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। शिक्षकों ने एकजुटता दिखाई और टीईटी की अनिवार्यता को समाप्त किए जाने की मांग की। कल 26 फरवरी को बीएसए कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों के लिए टीईटी पास किया जाना अनिवार्य किए जाने के विरोध में सभी शिक्षक संगठन एक हो गए हैं। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ और उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के पदाधिकारियों और शिक्षको ने विरोध जताया। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अक्षत पांडेय ने ब्लॉक मल्लावां के प्राथमिक विद्यालय तेंदुआ में शिक्षकों के साथ बैठक की।राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षक राम जी कनौजिया की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
कहा कि यह संघर्ष का समय है, संघर्ष के समय में हमें फूलमाला और प्रतीक चिह्न की आवश्यकता नहीं, बल्कि आपके साथ की आवश्यकता है। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवेंद्र कुमार, मंत्री योगेश वर्मा, कोषाध्यक्ष रमेश चंद्र, संघर्ष समिति अध्यक्ष सुधांशु मोहन शर्मा, महेंद्र कुमार, गिरजेश कुमार, आदर्श यादव, वीरेंद्र यादव, सुखबीर, राजा रंकेश, आदर्श कुमार, माधोगंज ब्लॉक अध्यक्ष संतोष कुमार सहित शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
वहीं उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष योगेश त्यागी ने ब्लॉक अहिरोरी के एकघरा भौरंजा स्कूल में शिक्षकों के साथ काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। संघ की जिलाध्यक्ष सुनीता त्यागी ने सभी शिक्षकों से 26 फरवरी को बीएसए कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया।
Trending Videos