सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The body of a young man was found hanging from a eucalyptus tree.

Hardoi News: यूकेलिप्टस पर फंदे से लटका मिला युवक का शव

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found hanging from a eucalyptus tree.
फोटो-31- घटना स्थल पर रोते-बिलखते ​मृतक विशाल के परिजन। संवाद
विज्ञापन
बेहंदर। कासिमपुर थाना क्षेत्र के दुलारपुर में मंगलवार शाम घर से निकले युवक का शव बुधवार दोपहर पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। घटना की वजह पर परिजन चुप्पी साधे रहे।
Trending Videos

दुलारपुर निवासी विशाल कुमार (23) खेती करते थे। पिता राजकुमार के मुताबिक, मंगलवार शाम चार बजे विशाल बिना बताए कहीं चले गए थे। देर रात तक वापस नहीं आए। आसपास और रिश्तेदारी में तलाश की गई लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। बुधवार दोपहर तीन बजे गांव के पास राम सिंह के खेत में खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ पर विशाल का शव दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी परिजनों और पुलिस को दी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जरूरी नमूने जुटाए। मृतक तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर का और अविवाहित था। प्रभारी निरीक्षक घनश्याम राम ने बताया कि शव का पंचनामा भरवाया गया है। परिजनों के शिकायती पत्र और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed