{"_id":"699f32344f23a61a8a0e1259","slug":"pregnant-woman-dies-during-treatment-in-lucknow-brother-in-law-and-sister-in-law-accused-of-beating-her-hardoi-news-c-213-1-hra1006-145577-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: प्रसूता की इलाज के दौरान लखनऊ में मौत, जेठ-जेठानी पर पिटाई का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: प्रसूता की इलाज के दौरान लखनऊ में मौत, जेठ-जेठानी पर पिटाई का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के सहिमापुर निवासी प्रसूता की इलाज के दौरान बुधवार की सुबह लखनऊ में मौत हो गई। परिजन शव गांव ले आए। यहां मृतका के भाई ने घटना के हालात पर संदेह जताया। बहन की चचेरे जेठ-जेठानी पर बहन को पीटने का आरोप भी लगाया। पुलिस को सूचना दी गई।
सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम जूरा के मजरा सहिमापुर निवासी सुरेश कुशवाहा खेती करते हैं। सुरेश के मुताबिक, उनकी पत्नी रिंकी देवी (32) गर्भवती थीं। 19 फरवरी को रिंकी को प्रसव पीड़ा हुई। वह रिंकी को लखनऊ के निजी अस्पताल ले गए। वहां रिंकी का इलाज शुरू हुआ। 20 फरवरी को रिंकी का ऑपरेशन हुआ। रिंकी ने मृत बच्चे को जन्म दिया। वहां रिंकी का इलाज चलता रहा। मंगलवार की देर रात रिंकी की तबीयत बिगड़ गई। बुधवार की सुबह रिंकी की मौत हो गई। परिजन शव गांव ले आए।
बम्हनाखेड़ा निवासी मृतका के बड़े भाई घनश्याम ने घटना के हालात पर संदेह जताया। रिंकी की चचेरे जेठ और जेठानी पर तीन माह पहले रिंकी को पीटने का आरोप लगाया। पुलिस को सूचना दी गई। रिंकी के परिवार में पति और एक पुत्र अरमान है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार मिश्रा ने बताया कि शव का पंचनामा भरवाया गया है। परिजनों के शिकायती पत्र और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
तीन माह पहले सुरेश और रिंकी की पिटाई हुई थी
सुरेश के भाई रामेंद्र ने बताया कि सुरेश का भूमि विवाद चचेरे भाई से चल रहा है। तीन माह पहले भूमि पर कूड़ा डालने के संबंध में सुरेश के चचेरे भाई, चचेरे भाई की पत्नी और पुत्रों ने सुरेश और रिंकी को पीट दिया था। सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जबकि रिंकी को मामूली चोटें आईं थीं। सुरेश ने थाने में शिकायत की थी।
Trending Videos