{"_id":"6a46a4757f302c1bb403db59","slug":"bearing-point-plate-replaced-repairs-in-final-stage-hardoi-news-c-216-1-etw1012-145368-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बदली गई बेयरिंग पॉइंट की प्लेट, मरम्मत अंतिम चरण में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बदली गई बेयरिंग पॉइंट की प्लेट, मरम्मत अंतिम चरण में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उदी। चंबल पुल पर चल रहा मरम्मत कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। पुल के एक्सपेंशन पॉइंट (बेयरिंग पॉइंट) में तकनीकी खराबी आने के बाद से तकनीकी टीम लगातार पुल के मरम्मत कार्य में जुटी हुई है। मरम्मत कार्य के दौरान गुरुवार को पुल की क्षतिग्रस्त लोहे की प्लेट को हटाकर उसकी जगह नई लोहे की प्लेट लगा दी गई। यह कार्य तकनीकी विशेषज्ञों की देखरेख में किया गया।
प्लेट लगाने से पहले हाइड्रोलिक जैक की सहायता से पुल को आवश्यक स्तर तक उठाया गया, जिसके बाद पुरानी प्लेट को हटाकर नई प्लेट फिट की गई। पुल की मरम्मत कार्य की निगरानी कर रहे सुपरवाइजर मंडल ने बताया कि एक्सपेंशन पॉइंट के बेयरिंग सिस्टम की मरम्मत निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुसार की जा रही है। नई प्लेट लगाने के बाद वेल्डिंग, एलाइनमेंट और अन्य तकनीकी कार्य पूरे किए जाएंगे, जिससे पुल का क्षतिग्रस्त हिस्सा पूरी तरह मजबूत हो सके। उन्होंने बताया कि मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर मौके पर पहुंचकर पूरे पुल का तकनीकी निरीक्षण करेंगे।
निरीक्षण के दौरान पुल की मजबूती, मरम्मत की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच की जाएगी। इंजीनियरों की तकनीकी स्वीकृति मिलने के बाद ही पुल को दोबारा भारी वाहनों के आवागमन शुरू किया जाएगा। सुपरवाइजर ने बताया कि वर्तमान में मरम्मत कार्य तेजी से चल रहा है और विभाग शेष कार्य को जल्द पूरा करने में जुटा है। यदि मौसम अनुकूल रहा और सभी तकनीकी प्रक्रियाएं समय पर पूरी हो गईं, तो 10 जुलाई तक चंबल पुल पर वाहनों का आवागमन शुरू होने की संभावना है। हालांकि पुल को यातायात के लिए खोलने का अंतिम निर्णय विभागीय इंजीनियरों के निरीक्षण और तकनीकी स्वीकृति के बाद ही लिया जाएगा।