पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Caterer falls into gorge along with bike after being hit by vehicle; dies.

Hardoi News: वाहन की टक्कर से बाइक समेत खाई में गिरा कैटरर्स, मौत

Thu, 02 Jul 2026 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Caterer falls into gorge along with bike after being hit by vehicle; dies.
फोटो-33-अमर। फाइल फोटो
भरावन (हरदोई)। फुफेरे भाई की शादी में शामिल होने जा रहे कैटरर्स को बुधवार रात किसी वाहन ने टक्कर मार दी। संडीला अतरौली मार्ग पर बाकी नगर के पास कैटरर्स बाइक समेत 10 फीट गहरी खाई में जा गिरा। गंभीर हालत में परिजन लखनऊ के एरा मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


लखनऊ जनपद के बालागंज निवासी अमर (30) कैटरिंग का काम करते थे। उनके फुफेरे भाई बबलू का घर संडीला कोतवाली क्षेत्र के सुंदरपुर टिकरा में है। अमर के साले जगसरा निवासी अंकित राठौर ने बताया कि बबलू की शादी बुधवार रात थी। बरात अतरौली थाना क्षेत्र के उलरापुर गई थी। बरात में शामिल होने के लिए अमर बाइक से उलरापुर जा रहे थे। अतरौली-संडीला मार्ग पर बाकी नगर पुलिया के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में अमर बाइक समेत 10 फीट गहरी खाई में जा गिरे। उनके परिवार के कुछ लोग भी अपनी बाइक से बरात में जा रहे थे। काफी देर तक अमर नजर नहीं आए तो उनको फोन मिलाया।
विज्ञापन


इस दौरान अमर ने दुर्घटना होने की जानकारी दी। इस पर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें संडीला के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर बताकर उन्हें हायर सेंटर ले जाने के लिए कहा। इस पर परिजन उन्हें लखनऊ के एरा मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार में पत्नी आशा और दो बेटे हैं। प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में नहीं है। परिजन ने भी कोई शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed