{"_id":"6a46a41775b5bcda7d01042e","slug":"employment-for-7966-families-a-journey-towards-prosperity-initiated-by-vbg-ramji-hardoi-news-c-213-1-hra1001-152483-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: 7,966 परिवारों को रोजगार, वीबीजी रामजी का आगाज से खुशहाली का सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: 7,966 परिवारों को रोजगार, वीबीजी रामजी का आगाज से खुशहाली का सफर
विज्ञापन
फोटो-19- सम्मेलन में बोलते विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू। स्रोत आयोजक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। वीबीजी रामजी का बृहस्पतिवार को जिले में आगाज हो गया। 7,966 परिवारों को रोजगार देने के साथ ही 38 ग्राम पंचायतों में जन सम्मेलन हुए। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने ग्रामीणों को योजना की विशेषताओं की जानकारी दी। वहीं भारत के ग्रामीण विकास मंत्री ने आंध्र प्रदेश के तिरुपति से योजना का शुभारंभ किया।
मनरेगा के स्थान पर वीबीजी रामजी में जल संरक्षण, संवर्धन, ग्रामीण आधारभूत संरचना, आजीविका संवर्धन और जलवायु परिवर्तन व आपदा अनुकूलन के काम कराए जाएंगे। समय से मजदूरी भुगतान का प्रावधान किया गया है। भरखनी के पांडेयपुर पंचायत घर में विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने जन सम्मेलन में कहा कि योजना के माध्यम से विकसित गांव का सपना साकार होगा।
इसमें 125 दिन की रोजगार गारंटी दी जाएगी। काम के दायरे को बढ़ाया गया है। इस मौके पर ब्लाॅक प्रमुख संघ के प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी, नोडल अधिकारी जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी प्रदीप गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख अंजू सिंह, बीडीओ अशोक द्विवेदी, कमला देवी, सुजीत कटियार, सोमेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
ब्लॉक टोडरपुर की ग्राम पंचायत भदेवना में सीडीओ नेहा ब्याडवाल, उपायुक्त संतोष कुमार सिंह ने योजना का शुभारंभ किया। ग्रामीणों को योजना की विशेषताएं समझाईं। कहा कि ग्राम पंचायतें अपनी विकसित ग्राम पंचायत योजना के माध्यम से स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकास करा सकेंगे।
बावन में ब्लॉक प्रमुख पति धर्मेंद्र सिंह, डीडीओ कमलेश कुमार और बीडीओ डॉ. रामप्रकाश ने योजना के शुभारंभ पर ग्रामीणों को जानकारी दी। बताया कि 125 दिन काम के साथ ही अब 300 रुपये प्रतिदिन मिलेंगे। डीडीओ ने बावन में माता कुसुमा देवी मंदिर के निकट बनाए जा रहे आदर्श तालाब का निरीक्षण किया। हमीद अहमद पप्पू मंसूरी, एडीओ पंचायत डॉ. प्रदीप कुमार, पंचायत सचिव शत्रुघ्न सिंह, राजेश कश्यप, आनंद कुमार सिंह, रमेश वर्मा, गौरव जगदीश मिश्रा, विदुर मिश्रा, शकूर हसन आदि मौजूद रहे।