सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bike rider laborer dies after being hit by a vehicle

Hardoi News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Bike rider laborer dies after being hit by a vehicle
फोटो-2-रामकुमार। फाइल फोटो
विज्ञापन
बेहंदर। लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार रात कछौना कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार को किसी वाहन ने रौंद दिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। बाइक के नंबर के आधार पर परिजन को सूचना दी गई।
Trending Videos

कासिमपुर थाना क्षेत्र के रामपुर भट्योली निवासी राम कुमार (30) संडीला के औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में काम करते थे। ग्राम प्रधान धनपति ने बताया कि सोमवार रात आठ बजे राम कुमार बाइक से घर जाने के लिए फैक्टरी से निकले थे। लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर कछौना कोतवाली क्षेत्र के रैंसो के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। सड़क पर गिरे राम कुमार के पेट से वही वाहन गुजर गया। कुचल जाने से राम कुमार की मौत हो गई। बाइक के पंजीकरण संख्या के आधार पर पुलिस ने परिजन को सूचना दी। परिवार में पत्नी प्रीती, एक पुत्र और एक पुत्री है। कछौना थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है। परिजन से शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed