सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Census-2027: House listing will take place in the first phase

जनगणना-2027 : प्रथम चरण में होगा मकानों का सूचीकरण

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Census-2027: House listing will take place in the first phase
विज्ञापन
- 18 चार्ज अधिकारी नामित किए गए, प्रगणक के कामों की निगरानी करेंगे सुपरवाइजर
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। साल 2010-11 के बाद अब साल-2027 में जगनणना कराई जाएगी। जिले में जनगणना के प्रथम चरण में मकानों का सूचीकरण कराया जाएगा। वैसे तो आमजन को भी स्वगणना का मौका दिया है, जबकि प्रशासन की तरफ से काम समय से पूरा किए जाने के लिए 8,000 प्रगणकों की ड्यूटी लगाई है।
जनगणना निदेशालय ने साल-2027 में जनगणना का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। जनगणना कराए जाने के लिए प्रशासन ने व्यवस्थाओं को जुटाना और तैयारियों को तेज कर दिया है। इस बार जनगणना में स्वगणना की भी व्यवस्था दी गई है। इसमें परिवार का कोई भी सदस्य जनगणना के लिए दिए गए एंड्रायड मोबाइल एप सीएमएमएस को इंस्टाल कर पूरी जानकारी प्रारूप पर फीड कर सकता है। वहीं स्वगणना किए जाने पर संबंधित की एक आईडी भी बन जाएगी और मोबाइल ओटीपी के माध्यम से ही प्रारूप को भरा जा सकेगा। इससे इसमें कोई दूसरा व्यक्ति किसी के भी संबंध में जानकारी न तो फीड कर सकता और न ही ज्ञात व बदलाव कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि स्वगणना के साथ ही प्रशासन ने गणना कराने के लिए करीब 8,000 प्रगणकों की ड्यूटी लगाई है। प्रगणकों के कार्य की निगरानी के लिए सुपरवाइजर की भी ड्यूटी लगाई गई है। बताया गया कि साल-2011 की जनगणना में जिले की आबादी करीब 41,00,000 थी। इस बार की जनगणना में पांच तहसीलदार और 13 अधिशासी अधिकारियों को चार्ज अधिकारी नामित किया गया है।
वर्जन
जनगणना-2027 को व्यवस्थित ढंग से कराए जाने के लिए प्रमुख जनगणना अधिकारी/डीएम के निर्देशन में सभी व्यवस्थाओं को जुटाया जा रहा है। चार मास्टर ट्रेनर और 134 फील्ड ट्रेनर का प्रशिक्षण करा लिया गया है। जनगणना के लिए वार्ड और सुपरवाइजरों का भी निर्धारण किया जा चुका है। सुपरवाइजरों को नामित किए जाने के साथ ही उन्हें उनके दायित्व और कर्तव्य भी बताए जा चुके हैं। वैसे प्रथम चरण में आमजन को स्वगणना का भी मौका दिया गया है। इससे आमजन अपने घर पर बैठे-बैठे पूरी और सही-सही जानकारी ऑनलाइन अपलोड कर सकेंगे।-- प्रियंका सिंह, अपर जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed