सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Commercial cylinders are not available and prices have also been increased.

Hardoi News: एक तो व्यावसायिक सिलिंडर मिल नहीं रहे और कीमतें भी दीं बढ़ा

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Commercial cylinders are not available and prices have also been increased.
फोटो 21: भट्ठी पर समोसा बनाता कारीगर साेनू। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। खाड़ी देशों में युद्ध के हालात से वैसे भी एक माह से व्यावसायिक सिलिंडर न मिलने से कारोबारी-दुकानदार परेशान हैं। वहीं बृहस्पतिवार को व्यावसायिक सिलिंडर की कीमतों में 195.50 रुपये की बढ़ोतरी भी हो गई। इससे सामग्री लागत में बढ़ोतरी का सीधा असर आमजन की जेब पर पड़ेगा। दुकानदारों और कारोबारियों ने सिलिंडर न मिलने से अब कोयला-लकड़ी की भट्ठियों को उपयोग में लाना शुरू किया है।
Trending Videos

खाड़ी देशों में युद्ध के हालातों से पेट्रोलियम पदार्थों और परिवहन की समस्या का सबसे अधिक असर एलपीजी पर पड़ा है। घरेलू गैस सिलिंडर की प्राथमिकता के चलते होली के त्योहार के बाद से व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति ठप है। पेट्रोलियम कंपनियों की तरफ से व्यावसायिक सिलिंडर न दिए जाने से होटल, ढाबा, दुकान और खाद्य पदार्थों के कारोबारियों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदार और कारोबारी सिलिंडर न मिलने से कोयला और लकड़ी वाली भट्ठियों पर फिर से लौट आए हैं। इनके उपयोग से ही खाद्य सामग्री और मिठाई आदि बनाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं 19 किलोग्राम वाले व्यावसायिक सिलिंडर की कीमत में पेट्रोलियम कंपनियों ने बृहस्पतिवार से 195.50 रुपये और कर दी है। इससे अब व्यावसायिक सिलिंडर की कीमत 2,078.50 रुपये हो गई है। जबकि अभी सरकारी तेल कंपनियों ने एक मार्च को भी 19 किलोग्राम वाले व्यावसायिक सिलिंडर की कीमतों में 114.50 रुपये की वृद्धि की थी। इस प्रकार से एक माह के अंतराल पर ही 234 रुपये की बढ़ोतरी हो गई है। वहीं दुकानदार और दुकान, ढाबा संचालकों का कहना है कि एक तो एक माह से व्यावसायिक सिलिंडर न मिलने से लकड़ी-कोयला को ऊंची कीमतों पर खरीदकर कारोबार चलाया जा रहा है। सिलिंडर मिल रहे नहीं हैं और कीमतों में हर माह में बढ़ोतरी से खाद्य सामग्री की कीमतों में उछाल आएगा। दुकान सोनू गुप्ता, कमल सोनी, नन्हे हलवाई, शोभित यज्ञसैनी आदि ने बताया कि व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
---
व्यवसायिक, दुकान संचालकों से भरवाए जा रहे फार्म
जिला पूर्ति अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति अभी शुरू नहीं हुई है, इससे डिलवरी भी नहीं दी जा पा रही है। भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सचिव ने 21 मार्च को 50 प्रतिशत व्यावसायिक सिलिंडर का आवंटन दिए जाने का आदेश दिया है। बताया कि 20 प्रतिशत का आवंटन होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट अैर सामुदायिक रसोई, कैंटीन आदि पर दिए जाने का प्रावधान दिया है। आवंटन प्राप्त किए जाने के लिए सभी व्यावसायिक-औद्योगिक उपभोक्ताओं को पात्रता के लिए आयल मार्केटिंग कंपनी के साथ पंजीकरण कराना होगा। इसके लिए फार्म भरवाए जा रहे हैं, इसका डाटा ओएमसी अपने पास रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed