पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Commotion ensues after an attempt to stop wedding guests standing on a neighbor s raised platform from hurling abuse three people including the bride cousins injured

Hardoi News: पड़ोसी के चबूतरे पर खड़े बरातियों को गाली देने से रोकने पर बवाल, दुल्हन के चचेरे भाइयों समेत तीन घायल

Sun, 28 Jun 2026 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Commotion ensues after an attempt to stop wedding guests standing on a neighbor s raised platform from hurling abuse three people including the bride cousins injured
फोटो-24-घटना में घायल श्याम प्रकाश, अनूप और रामनाथ। संवाद
संडीला। कोतवाली क्षेत्र के बिराहिमपुर में दुल्हन के पड़ोसी के चबूतरे पर खड़े होने को लेकर शनिवार रात विवाद हो गया। पड़ोसियों ने दुल्हन के परिजन पर हमला कर दिया। घटना में दुल्हन के दो चचेरे भाइयों समेत तीन लोग घायल हो गए। फायरिंग किए जाने का आरोप भी है लेकिन पुलिस ने इसे गलत बताया।
विज्ञापन

बिराहिमपुर निवासी रामकिशन की बेटी सविता की शादी शनिवार रात गांव में थी। बरात बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के मल्लपुर से आई थी। सविता के चचेरे भाई जय प्रकाश ने बताया कि देर रात द्वारचार के दौरान कुछ बराती पड़ोस में रहने वाले के एक शख्स के चबूतरे पर खड़े हो गए। जय प्रकाश और आरोपी के बीच पहले से विवाद है। घर से बाहर निकले आरोपी ने बाहर निकलकर बरातियों से अभद्रता की। इसका पता चलने पर रामकिशन और जयप्रकाश बरातियों से अभद्रता न करने की बात कहने गए।
विज्ञापन

इस पर आरोपियों ने इन्हीं लोगों से अभद्रता शुरू कर दी, लाठी डंडे चलाने लगे। इससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। घटना में जय प्रकाश का भाई श्याम प्रकाश और अनूप के साथ ही परिवार के रामनाथ भी घायल हो गए। इन सभी को सीएचसी भेजा गया। बरात रविवार सुबह तड़के ही विदा कर दी गई। कोतवाल वीरेंद्र पंकज ने बताया कि फायरिंग किए जाने की बात अब तक की जांच में सामने नहीं आई है। घटना की शिकायत मिली है। शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed