{"_id":"6a415b9b6455d7878c0596be","slug":"subhash-yadav-selected-for-rpf-trainers-extend-congratulations-hardoi-news-c-213-1-hra1004-152257-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: सुभाष यादव का आरपीएफ में चयन, प्रशिक्षकों ने दी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: सुभाष यादव का आरपीएफ में चयन, प्रशिक्षकों ने दी बधाई
विज्ञापन
फोटो- 12- सुभाष को मिठाई खिलाते एकेडमी प्रशिक्षक धीरज दीक्षित साथ में अन्य। स्रोत: स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। चार साल तक कड़ा अभ्यास और अनुशासित तैयारी के चलते जनपद के एक होनहार का चयन आरपीएफ में हो गया। रेलवे सुरक्षा बल की परीक्षा परिणाम में होनहार का चयन होने से प्रशिक्षकों में भी खुशी की लहर है। प्रशिक्षकों और साथियों ने उन्हें मिठाई खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
फिजिकल एकेडमी के प्रशिक्षक पूर्व सैन्य कर्मी धीरज दीक्षित ने बताया कि सांडी क्षेत्र के नागपुर गांव निवासी गंभीर सिंह भारतीय सेना में सूबेदार हैं। उनका पुत्र सुभाष यादव पिछले करीब चार सालों से सेना, पुलिस, एसएससी जीडी समेत विभिन्न भर्तियों की तैयारी कर रहा था। उसकी मेहनत रंग लाई और उसका चयन आरपीएफ के कोलकाता जोन में हो गया।
बताया कि सुभाष ने सुबह-शाम नियमित अभ्यास, शारीरिक प्रशिक्षण और अनुशासित दिनचर्या को अपनाकर सफलता हासिल की है जो अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा है। उनके चयन से प्रशिक्षक कमांडो आलोक मिश्रा, शरद कुमार और धीरज दीक्षित ने सुभाष को मिठाई खिलाकर बधाई दी।