पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Shanvi bids a grand farewell: Electrocution had claimed her father,the entire area became her family

धूमधाम से विदा हुई शान्वी: करंट ने छीन लिया था पिता, फिर बेटी की शादी में पूरा इलाका बना परिवार

Mon, 29 Jun 2026 12:01 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 29 Jun 2026 12:01 AM IST
सार

Hardoi News: शादी तय होने के बाद नौ मई को करंट लगने से संविदा कर्मी की मौत हो गई थी। नगर पंचायत अध्यक्ष पंकज शुक्ला ने शादी कराने का जिम्मा उठाया। 

विज्ञापन
Shanvi bids a grand farewell: Electrocution had claimed her father,the entire area became her family
धूमधाम से हुई शान्वी की शादी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शान्वी की शादी शनिवार रात धूमधाम से हो गई। रविवार सुबह विदाई भी हो गई। शान्वी की शादी का जिक्र इसलिए क्योंकि बीती नौ मई को एक घटना में शान्वी के पिता की मौत करंट लगने से हो गई थी। बेटी की शादी तय हो चुकी थी, लेकिन तैयारियों के नाम पर कुछ नहीं हुआ था। नगर पंचायत अध्यक्ष ने उसी दिन बिटिया की शादी बेहतरीन ढंग से करने का वादा किया था और शनिवार रात जब यह वादा पूरा हुआ तो बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन


नगर के पश्चिमी बाजार निवासी महेंद्र उर्फ गुड्डू (40) नगर पंचायत में संविदा पर बिजली मिस्त्री थे। एक ज्वैलरी शॉप के पास लाइट सही करने गए गुड्डू को वहां पड़े टीनशेड में आ रहे करंट ने झटका दे दिया था। नौ मई को हुई इस घटना में महेंद्र की मौत हो गई थी। महेंद्र के परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक पुत्र है। बेटी शान्वी की शादी उन्होंने सीतापुर के गंजमुरादाबाद निवासी ओम के साथ तय कर दी थी। तिलक भी चढ़ चुका था।
विज्ञापन

अचानक हुई घटना से बेटी की शादी पर संकट के बादल मंडराने लगे, लेकिन नगर पंचायत अध्यक्ष राधा रमण शुक्ला उर्फ पंकज ने घटना के दिन ही शान्वी की धूमधाम से कराने की घोषणा कर दी। शनिवार को शान्वी की शादी हुई। शादी में कन्यादान से लेकर द्वारचार में अगवानी तक की रस्में पंकज ने पूरी कीं। खास बात यह रही कि बिटिया की शादी में पूरे नगर के लोग उमड़े। परिजनों का भी कहना था कि पंकज शुक्ला ने बहुत धूमधाम से यह शादी कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed