{"_id":"69ac653992b1ec27600f4a23","slug":"courage-hard-work-and-service-to-society-have-created-an-identity-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-146022-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: हौसला, मेहनत से समाज की सेवा कर बनाई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: हौसला, मेहनत से समाज की सेवा कर बनाई पहचान
विज्ञापन
फोटो-28- राज्यमंत्री रजनी तिवारी। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। महिला, मां, बहन, बेटी और पत्नी आदि रिश्तों के रूप में समाज में जानी जाती हैं, वहीं महिलाओं ने अब मेहनत, हौसला से समाज की सेवा कर अपनी अलग पहचान बनाई है। महिलाओं ने राजनीति से लेकर प्रशासनिक सेवा और अन्य क्षेत्रों में अपनी मेहनत और लगन के दम से न केवल पद हासिल किए हैं, बल्कि समाज के लिए प्रेरणा भी बन रही हैं। जिले में इन दिनों तीन आईएएस अधिकारियों में से दो महिला अधिकारी तैनात हैं। ऐसे ही राज्यमंत्री और जिला पंचायत की कुर्सी भी महिलाएं ही बखूबी संभाल रही हैं। पेश है एक रिपोर्ट ...
--
पति के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए राजनीति में आईं
प्रदेश सरकार में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री का पद संभाल रहीं शाहाबाद विधायक रजनी तिवारी पति उपेंद्र तिवारी के निधन से पहले घरेलू गृहणी थीं। असामयिक पति के निधन के बाद रजनी तिवारी ने राजनीति में कदम रखा। रजनी तिवारी के मुताबिक, वह राजनीति में पति के अधूरे सपनों को पूरा करने के साथ ही समाज की सेवा के लिए आईं हैं। उनका उद्देश्य से राजनीति में रहकर क्षेत्र के लोगों को सरकारी सुविधा और सहूलियत के साथ ही योजनाओं का लाभ दिलाना और क्षेत्र का विकास कराना है।
-- -
शिक्षिका से जिला पंचायत अध्यक्ष पर तक सफल रहा सफर
जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी संभालने वाले प्रेमावती भी गृहणी थीं। पहले वह परिषदीय स्कूल में शिक्षिका थी, समय के साथ पति पीके वर्मा ने उन्हें राजनीति में आगे बढ़ाया। वैसे तो उन्हें राजनीति का ककहरा नहीं पता था, लेकिन पहली बार में जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा और निर्वाचित हुईं। प्रेमावती के मुताबिक, जिला पंचायत का कामकाज वह नियमों और पारदर्शिता के साथ कर रहीं है। जिला पंचायत अध्यक्ष बनने से वह ग्रामीण क्षेत्रों में विकास करा पा रही हैं और लोगों की सेवा का मौका भी मिला है।
-- -
प्रशासनिक दक्षता के साथ लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना मकसद
आईएएस अधिकारी सान्या छाबड़ा वर्तमान में सीडीओ का पद संभाल रही हैं। सान्या छाबड़ा के मुताबिक, उनके मन में जनता और समाज की सेवा की जो लगन है, उसे आईएएस बनकर पूरा कर रही हैं। सरकार ने जिस भी पद की जिम्मेदारी दी, उसे बखूबी प्रशासनिक दक्षता के साथ निभाकर समाज के अंतिम पायदान के जरूरतमंद तक पात्रता के अनुसार योजनाओं का लाभ पहुंचाना उनका उद्देश्य है। सरकारी कामकाज के लिए जहां वह अधिकारियों-कर्मचारियों से बतौर अधिकारी पेश आती हैं, वहीं पात्र और वंचित जरूरतमंद के साथ संवेदनशीलता के साथ खड़ी भी नजर आती हैं।
-- -
लोगों के कामों को समय से निपटाना जरूरी
पीसीएस अधिकारी अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्रियंका सिंह सरकारी कामकाज निपटाने के साथ ही लोगों के कार्यों को समय से निपटाने को प्राथमिकता देती हैं। प्रियंका सिंह के मुताबिक, सरकार की तरफ से जो जिम्मेदारी मिली है, उसे बेहतर ढंग से पूरा किया जाना प्राथमिकता में है। बताया कि विभागीय कामकाज के साथ ही लोगों को त्वरित न्याय दिया जाना भी उनकी वरीयता में शामिल है।
-- -
किसानों को समय से लाभ दिलाना वरीयता
आईएएस अधिकारी नारायणी भाटिया वर्तमान में तहसील संडीला में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट का पद संभाल रही हैं। नारायणी भाटिया के मुताबिक, अभी उनकी प्रशिक्षु अवधि है, फिर भी तहसील में रहकर किसानों को उनका हक और योजनाओं का लाभ दिलाना उनकी प्राथमिकता में है। किसानों के सभी कार्य समय से निपटाए जाने के प्रति वह संवेदनशील रहती हैं।
Trending Videos