सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Dates for district level competitions announced, grounds to be set up from March 15

Hardoi News: जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं की तिथियां घोषित, 15 मार्च से सजेगा मैदान

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Dates for district level competitions announced, grounds to be set up from March 15
विज्ञापन
हरदोई। जनपद में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। स्टेडियम स्थित जिला खेल कार्यालय पर शनिवार को आयोजित बैठक में प्रतियोगिताओं की तिथियां घोषित कर कार्यक्रमों के संचालन के लिए रूपरेखा तैयार की गई है।
Trending Videos

जिले के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए स्टेडियम में विभिन्न खेल विधाओं में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर ही बैठक की गई है। जिला क्रीड़ाधिकारी मंजू शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रतियोगिताओं का प्रारंभ 15 मार्च से किया जाएगा। इसमें बालक और बालिका दोनों वर्गों के लिए वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, हॉकी, कबड्डी और एथलेटिक्स आदि खेलों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला क्रीड़ाधिकारी ने कहा कि इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से जनपद के प्रतिभावान खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने का मंच मिलेगा। बताया कि 15 मार्च काे वॉलीबॉल और बास्केटबॉल, 16 मार्च को हॉकी, 17 को हैंडबॉल, 18 को कबड्डी, 19 मार्च को एथलेटिक्स, 20 को बैडमिंटन और 22 मार्च को अन्य खेल प्रतियोगिताएं होंगी। बताया कि जो भी खिलाड़ी इन प्रतियोगिताओं में अपना दमखम दिखाना चाहते हैं, वह अपना पंजीकरण करवा लें। प्रतिभागियों को अपना आवेदन 10 मार्च तक स्टेडियम में जमा करना अनिवार्य है। बैठक में अनुराग गुप्ता, संदीप गुप्ता, मनोज पांडेय, गोपाल नारायण मिश्रा, हबीबउल्ला, इसरार हुसैन सिद्दीकी और शान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed