{"_id":"69b84d0b1c9e1272420583c6","slug":"dont-run-to-the-agency-you-silly-girl-come-home-hardoi-news-c-213-1-hra1001-146520-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: मत लगाओ एजेंसी की दौड़, सिलिंडर घर पर आएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: मत लगाओ एजेंसी की दौड़, सिलिंडर घर पर आएगा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 37: एक गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं से संवाद करते डीएम अनुनय झा। स्रोत : सूचना विभाग
- डीएम ने गैस एजेंसियों पर सूचना चस्पा कराने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। जिलाधिकारी अनुनय झा ने अधिकारियों के साथ शहर की एजेंसियों का निरीक्षण किया। एजेंसियों पर मिले उपभोक्ताओं से संवाद किया। कहा कि मत लगाओ एजेंसी की दौड़, सिलिंडर आपके घर पर आएगा। जिले में रसोई गैस सिलिंडर की कोई कमी नहीं है।
जिलाधिकारी ने सोमवार को घरेलू गैस सिलिंडर रिफील को लेकर उपभोक्ताओं की हड़बड़ी और एजेंसियों पर भीड़ के कारणों की जानकारी के लिए निरीक्षण किए। जिंदपीर चौराहा पर स्थित दो गैस एजेंसियों पर अचानक जिलाधिकारी को देखकर एजेंसी कर्मी सकपका गए। एजेंसी के बाहर सिलिंडर रिफील की संशोधित समयसीमा 25 और 45 दिन अंकित न होने पर नाराजगी जताई। एजेंसी प्रबंधक को संशोधित बुकिंग और सिलिंडर रिफील डिलीवरी के अनुमानित समय को अंकित कराने के निर्देश दिए। इससे उपभोक्ताओं को एजेंसी की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी और भीड़ भी नहीं जुटेगी।
जिलाधिकारी ने उपभोक्ताओं से संवाद कर सिलिंडर के संबंध में जानकारी ली। कहा कि घर से ही बुकिंग करें और बुकिंग के 48 से 72 घंटा के अंदर सिलिंडर रिफील की घर पर ही डिलीवरी की जाएगी। वहीं एजेंसी प्रबंधकों से कहा कि शत-प्रतिशत सिलिंडरों की समय से होम डिलीवरी सुनिश्चित कराई जाए। बताया कि रविवार को 21182 सिलिंडर उपलब्ध थे, इसमें से 10367 सिलिंडर की डिलीवरी की दी गई। वहीं 11356 सिलिंडर की आपूर्ति मिलने से स्टॉक में फिर से 22,808 सिलिंडर हो गए थे। जबकि 12,326 ने बुकिंग कराई थी। एडीएम प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, डीएसओ दिलीप कुमार आदि साथ रहे।
Trending Videos