सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Dumper truck collides with e-rickshaw and bus, one dead, seven injured

Hardoi News: डंपर ने ई-रिक्शा और बस में मारी टक्कर, एक की मौत, सात घायल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Dumper truck collides with e-rickshaw and bus, one dead, seven injured
फाेटो- 40- डंपर की टक्कर से​ क्षतिग्रस्त बस। संवाद
विज्ञापन
बेहटागोकुल। शाहजहांपुर मार्ग पर मंगलवार दोपहर अनियंत्रित डंपर ने पहले ई-रिक्शा और फिर बस में टक्कर मार दी। घटना में ई-रिक्शा सवार सात लोग घायल हो गए। बस में सवार होने जा रहा अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को टोडरपुर ले जाया गया। यहां से तीन को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। लखनऊ ले जाते समय अधेड़ की रास्ते में मौत हो गई।
Trending Videos

शाहाबाद के हूसेपुर लुकमान निवासी वेद प्रकाश (55) मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे हरदोई आने के लिए मियापुर बसड्डे पर खड़ी प्राइवेट बस में चढ़ रहे थे। वेद प्रकाश की पत्नी सावित्री ने बताया कि इस दौरान तेज रफ्तार बालू भरे डंपर ने बस और पास खड़े ई-रिक्शा को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वेद प्रकाश गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर गए। डंपर की टक्कर के बाद ई-रिक्शा में सवार मियापुर निवासी सत्यम, सुमन उनका पुत्र विशाल, शालिनी, चंद्रपाल और उनकी पत्नी चंद्रावती गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहटा गोकुल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के जरिए सीएचसी टोडरपुर भिजवाया। सीएचसी से वेद प्रकाश, सत्यम और शालिनी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इमरजेंसी में प्राथमिक उपचार के बाद वेद प्रकाश को लखनऊ रेफर कर दिया गया। परिजनों के मुताबिक, दोपहर करीब एक बजे उन्होंने लालपालपुर के पास पहुंचते ही दम तोड़ दिया। बेहटा गोकुल के प्रभारी निरीक्षक मार्कडेय सिंह ने बताया कि डंपर पुलिस के कब्जे में है।परिजनों से शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed