{"_id":"69a5c673eafe62020e01dcd0","slug":"eight-people-from-both-sides-were-injured-after-the-dispute-one-side-filed-an-fir-against-14-people-hardoi-news-c-213-1-hra1006-145823-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: विवाद के बाद दोनों पक्षों के आठ लोग घायल, एक पक्ष ने 14 पर कराई प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: विवाद के बाद दोनों पक्षों के आठ लोग घायल, एक पक्ष ने 14 पर कराई प्राथमिकी
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम पचकोहरा में रविवार देर शाम भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए। सुरसा सीएचसी में घायलों का इलाज किया गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के 14 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है।
ग्राम पचकोहरा निवासी नीरज वर्मा ने रविवार देर रात प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि उनका गांव निवासी राजकुमार के परिवार से भूमि विवाद चल रहा है। रविवार शाम घास काटने के संबंध में रामकुमार के घर की महिलाओं से उनके घर की महिलाओं के बीच विवाद हो गया था। फिर देर शाम रामकुमार, नागेंद्र, पुष्पेंद्र, सत्येंद्र, छोटू, धर्मेंद्र, सुरेंद्र, राममूर्ति, हीरालाल, राधेश्याम, विनोद कुमार, राहुल कुमार, राममूर्ति का पुत्र और राधेश्याम का पुत्र रविवार देर शाम उनके परिवार के तेजपाल के घर आए। सभी आरोपी गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर आरोपियों ने उन्हें, तेजपाल, नीलम, अनिल, दयाराम और राममूर्ति को पीट दिया।
आरोपियों ने सभी को जान से मारने की धमकी भी दी। इसमें उन्हें परिवार समेत सभी छह लोगों को चोटें आईं। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने एक पक्ष से छह और दूसरे पक्ष से दो घायलों को सीएचसी पहुंचाया। सीओ अंकित मिश्रा ने बताया कि 14 आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पांच आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।
Trending Videos