सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   MLA's intervention averted a major controversy, two people were challaned for fear of disturbing the peace.

Hardoi News: विधायक के हस्तक्षेप से बड़ा विवाद बचा, दो लोगों का शांतिभंग की आशंका में चालान

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
MLA's intervention averted a major controversy, two people were challaned for fear of disturbing the peace.
विज्ञापन
सवाजयपुर। कस्बे के मोहल्ला सिंहनगर में शनिवार रात वर्चस्व की लड़ाई में दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग का मामला विधायक के दखल के बाद शांत हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों से एक-एक का शांतिभंग की आशंका में चालान किया है। हालांकि विधायक के हस्तक्षेप से बड़ा विवाद बच गया।
Trending Videos

सवायजपुर निवासी अजीत प्रताप सिंह उर्फ विवेक और अंकित सिंह उर्फ आदर्श के बीच पुराना भूमि विवाद है। दोनों ही क्षेत्रीय विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू के करीबी माने जाते हैं। दोनों पक्षों के बीच विवाद पिछले कुछ समय में अदावत में बदल चुका है। यही वजह रही कि शनिवार रात दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के घर जाकर हवाई फायरिंग की थी। खास बात यह है कि विवेक सिंह ने फायरिंग की बात से इन्कार किया था जबकि दूसरे पक्ष से कोई बात नहीं कही गई थी। घटना की जानकारी पर पहुंची सवायजपुर कोतवाली पुलिस ने हालात नियंत्रण में किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ हरपालपुर सतेंद्र सिंह ने रविवार को कई घंटे तक सवायजपुर में रहकर मामले की जांच की थी। रविवार को क्षेत्रीय विधायक ने दोनों पक्षों को बुलाकर समझाया था। इसके बाद मामला शांत हो गया था। वहीं, थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि अजीत प्रताप सिंह उर्फ विवेक और अंकित सिंह उर्फ आदर्श का शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed