सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   FIR against Principal of BN Degree College on court order

Hardoi News: न्यायालय के आदेश पर बीएन डिग्री कॉलेज के प्राचार्य पर प्राथमिकी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
FIR against Principal of BN Degree College on court order
विज्ञापन
शाहाबाद। नगर स्थित बीएन डिग्री कॉलेज के प्राचार्य के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। नगर के मोहल्ला खेड़ा बीबीजई निवासी अमित ने बताया कि पांच मई 2025 को बीएन डिग्री कॉलेज में विधि स्नातक में दाखिले के लिए उसने दो हजार रुपये जमा किए थे। इसके एक सप्ताह बाद 11 हजार रुपये पंजीकरण शुल्क जमा किया था।
Trending Videos

दावा है कि प्राचार्य डॉ. उमर ने एक सप्ताह बाद रसीद देने के लिए कहा था। एक सप्ताह बाद भी रसीद नहीं दी। 20 दिसंबर 2025 को जब वह परीक्षा फॉर्म भरने के लिए कॉलेज गए तो प्राचार्य ने बताया कि प्रवेश हुआ ही नहीं है। इसका विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसका वाद उन्होंने न्यायालय में दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यायालय के आदेश पर अब डॉ. उमर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। डॉ. उमर का कहना है कि उन पर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। कोतवाल अरविंद राय ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मामला दर्ज हुआ है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed