सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hardoi News: Youth Dies by Suicide After Dispute With Brother Over Bike in Bhrawan

UP: बाइक के लिए हुआ झगड़ा और बिछ गई लाश.. सगे भाई ने बाइक फूंकी, फिर छोटे भाई ने उसी आग में कूदकर दे दी जान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रसून शुक्ला Updated Fri, 22 May 2026 06:56 PM IST
विज्ञापन
सार

Hardoi News: अतरौली थाना क्षेत्र स्थित नरोइया गांव में शुक्रवार शाम बाइक को लेकर दो भाइयों के बीच हुआ विवाद दर्दनाक घटना में बदल गया। कहासुनी के बाद एक भाई ने बाइक में आग लगा दी, जबकि दूसरे भाई ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसे युवक की अस्पताल में मौत हो गई।

Hardoi News: Youth Dies by Suicide After Dispute With Brother Over Bike in Bhrawan
घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण - फोटो : वीडिओ ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

हरदोई जिले से एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए। अतरौली थाना क्षेत्र के नरोइया गांव में शुक्रवार की शाम एक मामूली सी बात बाइक की चाबी ने हंसते-खेलते परिवार को ताउम्र का मातम दे दिया। दो सगे भाइयों के बीच शुरू हुई कहासुनी ने ऐसा रौद्र रूप लिया कि एक ने बाइक जलाई, तो दूसरे ने उसी धधकती आग में खुद को स्वाहा कर दिया।

Trending Videos





क्या है पूरा मामला?

नरोइया गांव का रहने वाला 18 वर्षीय निखिल अपनी छोटी सी दुनिया में खुश था। वह गांव की पुलिया पर एक परचून की दुकान चलाता था और अपने परिवार का हाथ बंटाता था। शुक्रवार की शाम करीब 4:30 बजे वह अपनी दुकान पर बैठा ग्राहकों का इंतजार कर रहा था। तभी उसका बड़ा भाई शेरू, जो कथित तौर पर शराब के नशे में धुत था, बाइक लेकर वहां पहुंचा। निखिल को किसी काम से पास के ही गांव पवायां जाना था। उसने शेरू से बाइक मांगी, लेकिन नशे में चूर बड़े भाई ने न केवल मना किया, बल्कि बदसलूकी भी की। यहीं से विवाद की चिंगारी सुलग उठी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नशे ने छीन ली सोचने-समझने की शक्ति

चश्मदीदों और पारिवारिक सूत्रों चाचा रामाधार के अनुसार, निखिल पैदल ही बाइक खींचकर ले जाने लगा। यह देखकर शेरू का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। वह दुकान के अंदर गया और वहां रखी पेट्रोल की बोतल उठा लाया। गुस्से में उसने अपनी ही बाइक पर पेट्रोल छिड़का और माचिस लगा दी। देखते ही देखते बीच सड़क पर बाइक धूं-धूं कर जलने लगी। निखिल ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन शेरू ने उसे धक्का देकर पीछे कर दिया। भाई की इस हरकत और अपनी मेहनत की बाइक को जलता देख निखिल अपना आपा खो बैठा। उसने गुस्से में शेरू के सिर पर डंडा मार दिया और फिर जो किया, उसने गांव वालों के रोंगटे खड़े कर दिए।

विज्ञापन

Hardoi News: Youth Dies by Suicide After Dispute With Brother Over Bike in Bhrawan
परिजनों से पूछताछ करते पुलिसकर्मी - फोटो : वीडिओ ग्रैब

खौफनाक मंजर: खुद को आग के हवाले किया

निखिल दुकान के अंदर भागा और पेट्रोल से भरी दो बोतलें लेकर बाहर निकला। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, उसने वह पेट्रोल अपने ऊपर उड़ेल लिया और सीधे जलती हुई बाइक के ऊपर जाकर लेट गया। 18 साल का युवक चंद पलों में आग का गोला बन गया। गांव के लोग बचाने दौड़े, लेकिन आग इतनी विकराल थी कि निखिल बुरी तरह झुलस गया। सूचना मिलने पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) भरावन ले जाया गया। हालांकि, नियति को कुछ और ही मंजूर था। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

गांव में पसरा सन्नाटा, परिवार में कोहराम

निखिल छह भाई-बहनों में सबसे छोटा था। वह अविवाहित था और अपनी मेहनत से दुकान चलाकर भविष्य के सपने बुन रहा था। उसकी मौत की खबर जैसे ही गांव में फैली, सन्नाटा पसर गया। मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव वाले स्तब्ध हैं कि कैसे एक छोटी सी बाइक और क्षण भर के गुस्से ने एक जवान बेटे को छीन लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed