सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Without Aadhaar, everything is useless: Kits locked in a room, lying unused somewhere.

बिन आधार सब बेकार : किटें कमरे में बंद, कहीं पड़ीं बेजार

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Without Aadhaar, everything is useless: Kits locked in a room, lying unused somewhere.
विज्ञापन
हरदोई। परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए आधार कार्ड बनवाने और संशोधन कराने के लिए शासन ने बेहतरीन पहल की है। ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर दाे-दो आधार किट भेजीं। मंशा यह थी कि विद्यार्थियों को संशोधन और नए आधार के लिए लंबी कतार में न लगना पड़े। अफसोस यह कि बीआरसी पर भेजी गई आधार किट शोपीस बनकर रह गई। विभागीय कर्मचारियों की लापरवाही का खामियाजा विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है। बड़ी संख्या में विद्यार्थी आधार की गड़बड़ी से सरकारी योजनाओं का लाभ पाने से वंचित रह जाते हैं।
Trending Videos

जनपद में 3,446 परिषदीय विद्यालयों में 33,773 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इसके साथ ही प्रवेश प्रक्रिया भी चल रही है। विद्यालय में पंजीकृत विद्यार्थियों के अलावा आसपास के विद्यार्थियों के आधार कार्ड बनाने व उनको सही करने के लिए ब्लाॅक संसाधन केंद्रों पर दो-दो आधार किट उपलब्ध कराई गई हैं। आधार किटों पर कार्य करने के लिए अनुदेशकों को प्रशिक्षित किया गया है। विभागीय दावों के मुताबिक 40 आधार किट में सिर्फ 18 ही क्रियाशील हैं। एक आधारकिट चोरी भी हाे गई है। जो आधारकिट क्रियाशील हैं उन्हें भी इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है बानगी
-हरियावां के ब्लॉक संसाधन केंद्र को आवंटित आधार जूनियर हाईस्कूल के एक कक्ष में बंद है। आधार किट का इस्तेमाल नहीं हो रहा है।
-बिलग्राम ब्लॉक संसाधन केंद्र को भी दो आधार किट उपलब्ध कराई गई थीं। दोनों ही किटें काम नहीं कर रही हैं।
-भरावन के ब्लॉक संसाधन केंद्र में न तो आधार किट का संचालन मिला और न ही इसे चलाने वाले कोई कर्मचारी।

-बेहंदर ब्लॉक संसाधन केंद्र के पास आधार किट है। बीते मार्च से किट की मशीन खराब है। अभी तक इसकी मरम्मत नहीं हो पाई है।

इनका हो रहा नुकसान
-94,314 छात्रों की अपार आईडी आधार न होने के कारण नहीं बन पाई।
-2,002 छात्रों का सत्यापन भी आधार किट खराब होने के कारण नहीं हो पाया।
-87,156 विद्यार्थियों का सत्यापन फेल हो गया।


यह रह गए ड्रेस से वंचित
आधार न होने से इतने विद्यार्थी रह गए यूनीफॉर्म से वंचित
वर्ष संख्या
2023-24 - 62400
2024-25 - 43510
2025-26 - 34924



आधार किट का संचालन नियमित रूप से होना चाहिए। ब्लॉक संसाधन केंद्र के अलावा न्याय पंचायत केंद्र पर भी शिविर लगाने के निर्देश हैं। आधार किट के संचालन के संबंध में बीएसए से रिपोर्ट मांगी गई है। संचालन में आ रही समस्या का परियोजना स्तर से निदान कराया जाएगा। -श्याम किशोर तिवारी, सहायक शिक्षा निदेशक, षष्ट मंडल लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed