सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   NHM workers boycotted work due to non-payment of honorarium

Hardoi News: मानदेय न मिलने से परेशान एनएचएम कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
NHM workers boycotted work due to non-payment of honorarium
फोटो-15- मेडिकल कॉलेज के गेट पर प्रदर्शन करते संविदा कर्मी। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत तैनात संविदा कर्मियों का सब्र बृहस्पतिवार को जवाब दे गया। बीते तीन माह से मानदेय न मिलने से परेशान एनएचएम कर्मियाें ने बृहस्पतिवार को कार्य बहिष्कार कर मेडिकल कॉलेज के बाहर प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय से लेकर सीएचसी और पीएचसी तक पर प्रदर्शन हुआ। हालांकि इस दौरान आकस्मिक चिकित्सा सेवा में लगे कर्मचारी कार्य करते रहे।




भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध एनएचएम संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष जावेद खान के नेतृत्व में कर्मचारियों ने विरोध-प्रदर्शन किया। जावेद का दावा है कि मार्च और अप्रैल के बाद अब मई का मानदेय भी नहीं दिया गया है। तीन माह से मानदेय न मिलने के कारण परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। मानदेय की मांग के लिए चरणबद्ध आंदोलन किया जा रहा है। 18, 19 और 20 मई को कर्मचारियों ने बांह पर काला फीता बांधकर काम किया। इसके बावजूद भी कोई सकारात्मक रुख नहीं दिखाया गया। दावा है कि मानदेय का भुगतान न होने पर विरोध-प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष सुनील त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष अनुग्रह शक्ति भारद्वाज, महिला संगठन मंत्री साधना, जिला उपाध्यक्ष रफी, डॉ. अंशुल ओमर, डॉ. सीबी सिंह, डॉ. नौशाद, तैय्यब, अनुराग ओमर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन






माधौगंज में 12 बजे तक रहा कार्य बहिष्कार
माधौगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बीसीपीएम मोहम्मद वकील के नेतृत्व में विरोध-प्रदर्शन और कार्य बहिष्कार हुआ। 12 बजे तक चले कार्य बहिष्कार के दौरान कर्मचारी तख्ती पर वेतन नहीं तो कार्य नहीं के नारे लिखकर प्रदर्शन करते रहे। हालांकि आवश्यक सेवाओं में लगे कर्मचारियों ने काम किया।
विज्ञापन
Trending Videos








बजट है पर गाइडलाइन का इंतजार
कर्मचारियों के प्रतिनिधि मंडल के साथ बैठक की। इस दौरान बताया कि शासन से बजट तो मिला है लेकिन इसे खर्च करने को लेकर स्पष्ट गाइड लाइन नहीं है। सभी कर्मचारियों की मैपिंग कराई जा रही है। जब तक शासन से स्पष्ट गाइड लाइन नहीं आएगी, मानदेय का भुगतान करना संभव नहीं है। -डॉ. भवनाथ पांडेय, सीएमओ

फोटो-15- मेडिकल कॉलेज के गेट पर प्रदर्शन करते संविदा कर्मी। संवाद

फोटो-15- मेडिकल कॉलेज के गेट पर प्रदर्शन करते संविदा कर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed