सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Four shopkeepers were attacked, beaten and their goods were thrown out.

Hardoi News: चार दुकानदारों पर हमला, पीटकर दुकान का सामान बाहर फेंका

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Four shopkeepers were attacked, beaten and their goods were thrown out.
फोटो-29-मौके पर होता हंगामा और लगी भीड़। सोशल मीडिया
विज्ञापन
शाहाबाद। नगर में मंडी गेट के पास रविवार दोपहर लाठी डंडे लेकर आए लोगों ने चार दुकानों पर हमला बोल दिया। दुकानदारों की पिटाई कर दी और सामान उठाकर बाहर फेंक दिया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी भाग गए।
Trending Videos

नगर के बुध बाजार निवासी धर्मेंद्र गुप्ता नवीन मंडी के पास किराए की दुकान में खाद बीज की दुकान चलाते हैं। चौक निवासी कृष्ण कांत श्रीवास्तव पशुआहार की, सुलेमानी निवासी उमेश कुमार टायर का पंचर जोड़ने की दुकान चलाते हैं। पड़ोस में ही अविनाश की दुकान भी है। इन चारों लोगों ने बताया कि लाठी और डंडे लेकर 10 महिलाएं तकरीबन साठ लोगों के साथ दुकान पर आ गईं। दुकान खाली कराने को लेकर आरोपी पिटाई करने लगे। दुकान का सारा सामान सड़क पर फेंक दिया। इन दुकानदारों ने मोहल्ला वाजिदखेल निवासी जाहिर और हारिस सहित 60 लोगों के खिलाफ विभिन्न आरोप लगाते हुए शिकायत पुलिस से की है। घटना के पीछे की वजह पता चली है कि उक्त लोग पिछले कई साल से किराए पर दुकान चला रहे हैं। दुकानस्वामी नाजिमा ने इन दुकानों को जाहिर को बेच दिया है। हमला कर जबरन दुकाने खाली कराने की कोशिश हुई है। घटना पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सर्वेश गुप्ता और महामंत्री सज्जू बग्गा ने रोश जताया है। जाहिर का कहना है कि रविवार को वह शाहाबाद में नहीं थे। उक्त संपत्ति खरीदे जाने की बात उन्होंने स्वीकार की। कोतवाल अरविंद राययेन बताया कि घटना संज्ञान में है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed