सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi Under-19 team announced, will clash with Unnao today

Hardoi News: हरदोई अंडर-19 टीम घोषित, आज उन्नाव से होगी भिड़ंत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Hardoi Under-19 team announced, will clash with Unnao today
विज्ञापन
यूपीसीए के अंतरजनपदीय टूर्नामेंट का लखनऊ में होगा मैच
Trending Videos




जीसीआरजी ग्राउंड पर दम दिखाएंगे जिले के खिलाड़ी


संवाद न्यूज एजेंसी



हरदोई। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से आयोजित अंतरजनपदीय क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए जनपदीय टीम की घोषणा कर दी गई है। हरदोई डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन ने अंडर-19 टीम में चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी करते हुए टूर्नामेंट के मैचों के लिए टीम को रवाना कर दिया है। हरदोई टीम का पहला मैच उन्नाव के साथ लखनऊ में मंगलवार को होगा।



हरदोई डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभात कुमार वर्मा ने बताया कि जिले के होनहार खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा साबित करने का बड़ा मंच मिलने जा रहा है। हरदोई की टीम टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत सात अप्रैल को करेगी। टीम का पहला मुकाबला उन्नाव के साथ लखनऊ स्थित जीसीआरजी ग्राउंड पर खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले दिन, आठ अप्रैल को हरदोई की टीम मेजबान लखनऊ से लोहा लेगी। दोनों ही मैच टीम के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण और महत्वपूर्ण हैं। बताया कि हरदोई की टीम में अंडर-19 के बालक वर्ग के 17 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। वहीं, आठ खिलाड़ियों को स्टैंड बाय पर रखा गया है। खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता और योग्यता को प्राथमिकता दी गई है। सर्वश्रेष्ठ युवा प्रतिभाओं को टीम में शामिल किया गया है। टीम के शानदार प्रदर्शन की उन्होंने उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed