फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Inquiry team records statements regarding the dispute between the SDM and the Lekhpal.

Hardoi News: एसडीएम और लेखपाल विवाद में जांच टीम ने दर्ज किए बयान

Fri, 10 Jul 2026 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Inquiry team records statements regarding the dispute between the SDM and the Lekhpal.
फोटो-29-शाहाबाद डाकबंगले में मौजूद जांच टीम व अन्य। संवाद  
शाहाबाद। उपजिलाधिकारी और महिला लेखपाल के बीच हुए विवाद की जांच करने के लिए जिलाधिकारी अनुनय झा ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। कमेटी में सहायक पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण, नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार और अतिरिक्त मजिस्ट्रेट पूनम भास्कर शामिल हैं। शुक्रवार को शाहाबाद के निरीक्षण भवन में जांच कमेटी ने लेखपाल और उनके अधिवक्ता पिता के बयान दर्ज किए। एसडीएम कक्ष के सीसीटीवी फुटेज भी जांच टीम ने देखे हैं।
विज्ञापन

बीते सोमवार को फील्ड में तैनाती को लेकर महिला लेखपाल और एसडीएम सुशील मिश्रा के बीच नोकझोंक हो गई थी। लेखपाल ने अपने अधिवक्ता पिता को मौके पर बुला लिया था। उनके साथ भी एसडीएम की नोकझोंक हुई थी। बाद में महिला लेखपाल एसडीएम पर अभद्रता के आरोप लगाने लगी थीं और पुलिस से शिकायत की थी। दूसरी ओर अधिवक्ता संघ ने भी एसडीएम न्यायालय के बहिष्कार की घोषणा की थी। इस पर डीएम ने जांच कमेटी बनाई थी।
विज्ञापन

जांच कमेटी ने बृहस्पतिवार को एसडीएम समेत कार्यालय के कई अधिकारियों और कर्मचारियों के बयान लिए थे। इसी क्रम में शुक्रवार को लेखपाल और उनके पिता के बयान लिए गए। इस दौरान अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विमलेश लोधी ने एक ज्ञापन भी दिया। इसमें एसडीएम के तबादले की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed