फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Yash Dayal Gupta wins gold, brings honor to the district.

Hardoi News: यश दयाल गुप्ता ने जीता सोना, जनपद का मान बढ़ाया

Fri, 10 Jul 2026 10:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Yash Dayal Gupta wins gold, brings honor to the district.
फोटो 22: ​खिलाड़ी यशदयाल गुप्ता व कोच दीपक। स्रोत : स्वयं
हरदोई। नौवीं ओपन इंटरनेशलन ताइक्वांडो एशिया चैंपियनशिप में यश दयाल ने सोना जीता है। गोल्ड मेडल जीतकर उन्होंने जनपद का मान बढ़ाया है। इससे पहले भी वह कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर मेडल जीत चुके हैं।
विज्ञापन

सांडीनगर के रहने वाले समाजसेवी व्यवसायी विमल गुप्ता के पुत्र यश दयाल गुप्ता ने गोवा में आयोजित एशिया कप की नौवीं ओपन इंटरनेशनल ताइक्वांडो एशिया चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल पाया है। बताया कि यह गोल्ड मेडल उन्होंने 90 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल मुकाबले में जीता है। उन्होंने इस मुकाबले में पंजाब के रचित को हराया। वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर चुके हैं।
विज्ञापन

बताया कि ताइक्वांडों का प्रशिक्षण दीपक सर से प्राप्त कर रहे हैं। दीपक ही उनके कोच के रूप में गोवा साथ गए थे। बताया कि उन्होंने बॉक्सिंग, किक बॉक्सिंग के साथ ही निशानेबाजी की प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभाग कर कई पदक जीते हैं। ताइक्वांडो में गोल्ड मेडल जीतने पर खिलाड़ियों और उनके शुभचिंतकों में खुशी है और सभी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed