सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Interlocking will be installed till Panua Goswa link at a cost of Rs 99 lakh.

Hardoi News: 99 लाख रुपये से पनुआ गोसवा संपर्क तक लगेगी इंटरलॉकिंग

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Interlocking will be installed till Panua Goswa link at a cost of Rs 99 lakh.
विज्ञापन
हरदोई। सुन्नी बगौड़ा मार्ग से पनुआ गोसवा संपर्क तक इंटरलॉकिंग व नाली बनवाए जाने पर करीब 99 लाख से अधिक रुपये खर्च किए जाएंगे। इस मार्ग-नाली के साथ ही नौ मार्गों का काम मिश्रिख सांसद अशोक रावत के प्रस्ताव पर कराया जाएगा। शासन ने इन कामों के लिए पांच करोड़ रुपये की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति दी है। वहीं काम कराने के लिए पहली किस्त के रुपये भी दे दिए हैं।
Trending Videos




कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने काम कराए जाने की प्रक्रिया शुरू करा दी है। निविदा प्रक्रिया पूरी होते ही काम भी शुरू कराए जाएंगे। शासन ने हुसालपुर बेरूवा सड़क के लिए 21 लाख, विमल के मकान से विजय के मकान तक इंटरलॉकिंग व नाली बनवाए जाने के लिए 17 लाख, राकेश के घर से बनी डामर सड़क तक 21 लाख, महरिया-कुतुबपुर में काम कराने के लिए 41 लाख रुपये, ठकुरी खेड़ा-सुखन खेड़ा में लालता प्रसाद के मकान से पार्थेश्वर महादेव मंदिर तक इंटरलॉकिंग व नाली के लिए 27 लाख रुपये दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही कहचारी में नहर पटरी से बराती के मकान तक इंटरलॉकिंग व नाली के लिए 29 लाख रुपये, टिकारी-असरेनी डामर सड़क से राम औतार के मकान के पास से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक इंटरलॉकिंग व नाली के लिए 19 लाख रुपये, सुन्नी बगौड़ा मार्ग से पनुवा गोसवा संपर्क मार्ग तक 48 लाख रुपये और सुन्नी बगौड़ा मार्ग से बालामऊ गांव में गोविंद की दुकान डामर सड़क तक 19 लाख रुपये भी दिए गए हैं।



इन कामों को कराए जाने की शासन ने दी स्वीकृति

मिश्रिख सांसद अशोक कुमार रावत के प्रस्ताव पर शासन ने करीब पांच करोड़ रुपये के कामों को स्वीकृति दी है। इसमें हुसालपुर बेरूवा सड़क से राम सहाय की दुकान होते हुए माइनर तक 42.85 लाख रुपये इंटरलॉकिंग व नाली, विमल के मकान से विजय के मकान होते हुए कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय होते हुए राधाकृष्ण मंदिर तक 35.26 लाख रुपये इंटरलॉकिंग व नाली, राकेश के घर से बनी डामर सड़क तक 44.09 लाख रुपये से इंटरलॉकिंग व नाली, महरिया-कुतुबपुर में पीडब्ल्यूडी के मार्ग से छत्रपाल के खेत से शंकर जी देवस्थान होते हुए राम नारायण ठाकुर प्रसाद के घर तक 85.01 लाख रुपये से इंटरलॉकिंग व नाली का काम कराया जाएगा। साथ ही ठकुरी खेड़ा-सुखन खेड़ा में लालता प्रसाद के मकान से पार्थेश्वर महादेव मंदिर तक 56.46 लाख रुपये से इंटरलॉकिंग व नाली, कहचारी में नहर पटरी से बराती के मकान से होते हुए बाबू के मकान तक 60.74 लाख रुपये इंटरलॉकिंग व नाली, टिकारी-असरेनी डामर सड़क से राम औतार के मकान के पास से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक 40.40 लाख रुपये इंटरलॉकिंग व नाली, सुन्नी बगौड़ा मार्ग से पनुवा गोसवा संपर्क मार्ग तक 99.71 लाख रुपये इंटरलॉकिंग व नाली, सुन्नी बगौड़ा मार्ग से बालामऊ गांव में गोविंद की दुकान डामर सड़क तक 39.46 लाख रुपये से इंटरलॉकिंग व नाली का काम कराया जाना शामिल है।


मिश्रिख संसदीय क्षेत्र में काम कराए जाने के लिए शासन ने सांसद के प्रस्ताव पर स्वीकृति के साथ रुपये दे दिए हैं। कार्यदायी संस्था के अधिशासी अभियंता से कहा गया है कि काम समय से शुरू कराने के लिए प्रक्रिया पूरी करा ली जाए। काम में समय और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। -अनुनय झा, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed

Array ( [_id] => fd29e5e0-d8a1-11e1-975e-d4ae52ba91ad [unique_id] => 292 [parent_id] => d2c4314a-d88b-11e1-975e-d4ae52ba91ad [level] => 2 [slug] => hardoi [header_image] => http://img.amarujala.com/2012/09/06/hardoi-504883dea3973.jpg [sec_url] => /city/hardoi/ [first_parent_slug] => city [is_on_sitemap] => 1 [status] => enable [meta_title] => UP News, Hardoi News in Hindi, Latest Hardoi News, Local Hardoi News, Hindi Samachar [meta_keyword] => Local Hardoi News Paper, Hardoi News, Latest Hardoi News in Hindi, Breaking News, News Headlines [meta_desc] => Amarujala Hardoi News in Hindi: Read all Hardoi News Headlines from Hardoi a Local News Paper, Amarujala a leading Hindi News Paper of Uttar Pradesh. Get update on Hardoi Breaking News on Politics, Crime, Business, Economy and other topics. [google_keyword] => Headlines [GroupId] => d2c4314a-d88b-11e1-975e-d4ae52ba91ad [autotaging] => [title] => Hardoi [title_hn] => हरदोई [created_at] => 2012-07-28T10:50:04.000000Z [updated_at] => 2021-12-02T07:39:39.000000Z [created_by] => 6ba09ac2-d565-11e1-975e-d4ae52ba91ad [updated_by] => 60c854ac8ebc3e87100c3238 [description] => ?????(Hardoi) [type] => city [meta] => Array ( [title] => Hardoi News In Hindi, Hardoi News, Latest Hardoi News at Amar Ujala [description] => [keyword] => [google_keyword] => ) [near_by] => Array ( [0] => 0 [1] => d945754a-d897-11e1-975e-d4ae52ba91ad [2] => 07e5a8c6-d800-11e2-8462-d4ae52bc57c2 [3] => fd1a2ad4-d8a0-11e1-975e-d4ae52ba91ad ) [full_slug] => uttar-pradesh/hardoi [slug_process] => 2 [hyper_id] => 07e5a8c6-d800-11e2-8462-d4ae52bc57c2 [image] => /2021/12/02/hardoi_1638430775.jpeg [property_id] => 57398d264f1c1b0016ac7a02 [client_id] => 57398d264f1c1b0016ac7a05 [menu] => 5bb70074867a552747501ebb [promo_description] => [title_seo] => [title_seo_hn] => [message] => )