{"_id":"69dbd6db073c70218f03561b","slug":"married-woman-commits-suicide-after-being-hurt-by-her-husbands-closeness-with-a-neighbour-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-147946-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पड़ोसी महिला से पति की नजदीकियों से आहत विवाहिता ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पड़ोसी महिला से पति की नजदीकियों से आहत विवाहिता ने की खुदकुशी
विज्ञापन
फोटो-11- कुमकुम। फाइल फोटो
विज्ञापन
बेनीगंज। कोतवाली क्षेत्र के गौरा गांव में विवाहिता ने शनिवार रात फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। प्राथमिक जांच में पता चला है कि मृतका के पति की नजदीकियां एक महिला से थीं। इसको लेकर आए दिन कहासुनी होती थी। मृतका ने शनिवार को भी विवाद के बाद खुदकुशी की है।
गौरा निवासी कुमकुम शुक्ला (42) का शव शनिवार रात कमरे के अंदर फंदे पर लटकता मिला। पुत्र अजीत ने बताया कि पिता अमित का गांव में ही पड़ोस में रहने वाली महिला के यहां आना जाना था। पिता और महिला के बीच काफी नजदीकियां थीं। इसको लेकर कुमकुम और अमित के बीच आए दिन विवाद होता था।
अजीत का दावा है कि कुमकुम ने उसे नानी के घर छोड़कर आने के लिए कहा था, लेकिन 26 अप्रैल को रिश्तेदारी में होने वाले एक कार्यक्रम का हवाला देकर उसने बाद में छोड़ देने की बात कही। इसके बाद फिर से कुमकुम और अमित का विवाद हुआ था। उधर दूसरी ओर मृतका के भाई जनिगांव निवासी राज कमल ने बताया कि अमित ने कुमकुम को पिछले दो साल से मायके नहीं भेजा था।
ससुरालीजनों पर हत्या करने का आरोप भी उन्होंने लगाया। मृतका के परिवार में पति के साथ ही दो पुत्र और एक पुत्री है। कोतवाल मार्कंडेय सिंह ने बताया किशव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि पति की किसी महिला से नजदीकियां थीं। इसको लेकर घरेलू विवाद होता था।
Trending Videos