फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Mohit and Sonali triumph in cross-country race

Hardoi News: क्रॉस कंट्री दौड़ में मोहित और सोनाली ने मारी बाजी

Tue, 18 Aug 2026 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Mohit and Sonali triumph in cross-country race
फोटो- 11- सम्मानित किए गए ​​​खिलाड़ियों के साथ जिला क्रीड़ा​धिकारी मंजू शर्मा। स्रोत: खेल विभाग
फोटो- 11- सम्मानित किए गए खिलाड़ियों के साथ जिला क्रीड़ाधिकारी मंजू शर्मा। स्रोत : खेल विभाग
विज्ञापन


- हॉकी खिलाड़ियों व खेल प्रतिभाओं का भी हुआ सम्मान
- स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्टेडियम में किया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए स्वतंत्रता दिवस के मौके पर खिलाड़ियों की क्रांस कंट्री दौड़ का आयोजन हुआ। करीब पांच किलोमीटर की दौड़ के समापन के बाद विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग कर लौटे जूनियर हाकी के खिलाड़ियों और खेल प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
जिला खेल कार्यालय की तरफ से आयोजित क्रास कंट्री दौड़ का शुभारंभ डीएम चौराहे से किया गया। जिलाधिकारी अनुनय झा ने खिलाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर दौड़ के लिए रवाना किया। करीब पांच किमी की दौड़ में जिले के तमाम खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। दौड़ का समापन स्टेडियम में हुआ। इसके बाद बालक और बालिका वर्ग में खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। इसमें सीनियर बालक वर्ग में मोहित मौर्या को प्रथम, आशुतोष पाल को द्वितीय, दीपक को तृतीय पुरस्कार दिया गया। सीनियर बालिका वर्ग में सोनाली को प्रथम, रेनू शुक्ला को द्वितीय और काजल पाल को तृतीय पुरस्कार मिला। राज गुप्ता, वैभव व कृतज्ञ और वैष्णवी, निशा देवी व आराध्या को सांत्वना पुरस्कार दिया गया है।
विज्ञापन

इस दौरान जिला क्रीड़ाधिकारी मंजू शर्मा ने जूनियर हॉकी नेशनल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले आमीन, अंकित, सूरज और अक्षत वर्मा व उनके कोच अनुज सिंह काे भी सम्मानित किया गया अभिप्रेरणा पुरस्कार अनुज सिंह, विकास आर्या, सुमित, शिवा गुप्ता व कार्तिक और सविता देवी, सौम्या, अंशिका गुप्ता, ज्योती व नित्या पाल को दिया गया। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग खिलाडी व कोच पूनम तिवारी, पावर लिफ्टिंग खिलाड़ी मनीषा शुक्ला, अंतर राष्ट्रीय जूडो खिलाड़ी गौरव अवस्थी, प्रशिक्षक समीक्षा भटनागर ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed