फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Signal failure at Kaudha disrupts operations; several trains, including the Garib Rath, affected

Hardoi News: कौढ़ा में पॉइंट फेल होने से सिग्नल ठप, गरीब रथ समेत कई ट्रेनें प्रभावित

Tue, 18 Aug 2026 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Signal failure at Kaudha disrupts operations; several trains, including the Garib Rath, affected
- रफ्तार नियंत्रित कर गुजारी गई राजधानी एक्सप्रेस
विज्ञापन

- सवा घंटे बाद पॉइंट सुधरने पर सुचारू हुआ संचालन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। हरदोई-रोजा रेलखंड पर सोमवार सुबह कौढ़ा रेलवे स्टेशन के पास पॉइंट फेल होने से सिग्नल व्यवस्था प्रभावित हो गई। अप ट्रैक पर करीब सवा घंटे तक ट्रेनों का संचालन बाधित रहा। इस दौरान गरीब रथ, अवध आसाम, पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ सुपरफास्ट और प्रयागराज संगम-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को अलग-अलग स्थानों पर रोकना पड़ा। पीछे से आ रही डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को भी रफ्तार नियंत्रित कर गुजारना पड़ा।
सोमवार सुबह करीब 6:45 बजे कौढ़ा स्टेशन पर पॉइंट संख्या 43 में तकनीकी खराबी आ गई। पॉइंट फेल होने के कारण संबंधित सिग्नल भी प्रभावित हो गया। प्वाइंट फेल होने की जानकारी मिलते ही रेल अधिकारी और तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और खराबी दूर करने के लिए काम शुरू किया। सुरक्षा के मद्देनजर ट्रेनों को सिग्नल के अनुसार नियंत्रित कर आगे बढ़ाया गया।
विज्ञापन

ट्रेन संख्या 12203 सहरसा-अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस प्रभावित हुई। ट्रेन को हरदोई-कौढ़ा ब्लॉक हट के पास करीब 25 मिनट रोकना पड़ा। इसके बाद 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस और 22355 पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ सुपरफास्ट भी करीब 25 मिनट प्रभावित रहीं। 14229 प्रयागराज संगम-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस को कौढ़ा स्टेशन पर करीब 30 मिनट खड़ा रखा गया। राजधानी एक्सप्रेस को निकालने के लिए अवध आसाम को हरदोई-कौढ़ा के बीच लूप लाइन पर खड़ा कराया गया। इसके बाद राजधानी एक्सप्रेस को गति नियंत्रित करते हुए सुरक्षित तरीके से आगे निकाला गया। एक मालगाड़ी का संचालन भी प्रभावित रहा। स्टेशन अधीक्षक नरसीलाल मीणा ने बताया कि तकनीकी टीम ने करीब आठ बजे प्वाइंट संख्या 43 को फिट घोषित किया। इसके बाद सिग्नल व्यवस्था बहाल हुई और ट्रेनों का संचालन सुचारू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed