फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The Shiva temples resounded with the chants of "Har-Har, Bam-Bam Bhole

Hardoi News: हर-हर, बम-बम भोले के उद्घोष से गूंजे शिवालय

Mon, 17 Aug 2026 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
The Shiva temples resounded with the chants of "Har-Har, Bam-Bam Bhole
फोटो 13: सकाहा में श्री​शिवसंकट हरण मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए जुटे श्रद्धालु। संवाद
फोटो-01- शिव भोले मंदिर में पूजन करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन

फोटो-02- बाबा विश्वनाथ मंदिर में पूजन करते श्रद्धालु। संवाद
फोटो-03- नीलकंठेश्वर नाथ मंदिर में पूजन करते श्रद्धालु। संवाद
फोटो-04- नंदी जी का पूजन करते श्रद्धालु। संवाद
फोटो 13: सकाहा में श्रीशिवसंकट हरण मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए जुटे श्रद्धालु। संवाद
फोटो 14: शाहाबाद के नर्मदा टेड़ेश्वरनाथ मंदिर में पूजन करती युवती। संवाद
- सावन माह के तीसरे सोमवार को श्रद्धालुओं ने घर से लेकर मंदिरों तक की पूजा-अर्चना
- श्रद्धालुुओं ने घरों और मंदिरों भगवान शिव का कराया रूद्राभिषेक
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। सावन के तीसरे सोमवार पर भोर से ही झमाझम बरसात के बावजूद श्रद्धालु शिवालयों में पूजन-अर्चन के लिए जुटे। जिलेभर के शिवालय हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गूंज उठे। सुबह से ही घरों और मंदिरों में भगवान शिव की पूजा-अर्चना की तैयारी के साथ ही श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन और आरती की। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का घरों और मंदिरों पर रुद्राभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि और सर्वकल्याण की कामना की।
श्रद्धालुओं में सुबह से ही उत्साह रहा। स्नान-ध्यान के बाद लोग पूजन सामग्री लेकर शिवालयों में पहुंचे। मंदिरों में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को जल, दूध, दही, शहद, चीनी, गुड़ और गन्ना रस और बेलपत्र अर्पित किए। मंत्रोच्चारण के बीच रुद्राभिषेक कर भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के शिव मंदिरों में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। मंदिर परिसर घंटियों की आवाज और शिवभक्तों के जयकारों से गुंजायमान रहे। वहीं कांवड़ियों ने भगवान शिव का गंगाजल से जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने परिवार के सदस्यों के साथ भगवान शिव और मां पार्वती का पूजन कर सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।
विज्ञापन

---
श्रीशिवसंकट हरण में उमड़ा आस्था का सैलाब
बेहटागोकुल। रिमझिम बारिश के बीच सोमवार की भोर से ही श्रीशिवसंकट हरण मंदिर सकाहा में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया। श्रद्धालु और कांवड़ियों ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए और जलाभिषेक किया। सदर एसडीएम आशुतोष, हरपालपुर सीओ प्रवीण यादव, बीडीओ डॉ. रामप्रकाश व थाना प्रभारी मार्कंडेय सिंह सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

----
नर्मदा टेडे़श्वरनाथ महादेव का पूजन कर लिया आशीर्वाद
शाहाबाद। नगर के नर्मदा स्थित टेड़ेश्वरनाथ शिव मंदिर फूठामठ मंदिर और कात्यायनी शक्ति पीठ में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी का संयोग होने से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह रहा। नाग पंचमी पर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के साथ नाग देवता का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मान्यता है कि नाग पंचमी पर शिव आराधना का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। (संवाद)

---
डीएम-एसपी ने मंशानाथ मंदिर का किया निरीक्षण और की पूजा
बिलग्राम। जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बाबा मंशानाथ शिव मंदिर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक ने मंदिर द्वार से लेकर अंदर आने-जाने वाले रास्ते पर लगी सुरक्षा ड्यूटी की समीक्षा की। कहा कि श्रद्धालुओं को मंदिर दर्शन में कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए। इसके बाद डीएम और एसपी ने विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। (संवाद)

फोटो 13: सकाहा में श्रीशिवसंकट हरण मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए जुटे श्रद्धालु। संवाद

फोटो 13: सकाहा में श्रीशिवसंकट हरण मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए जुटे श्रद्धालु। संवाद

फोटो 13: सकाहा में श्रीशिवसंकट हरण मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए जुटे श्रद्धालु। संवाद

फोटो 13: सकाहा में श्रीशिवसंकट हरण मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए जुटे श्रद्धालु। संवाद

फोटो 13: सकाहा में श्रीशिवसंकट हरण मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए जुटे श्रद्धालु। संवाद

फोटो 13: सकाहा में श्रीशिवसंकट हरण मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए जुटे श्रद्धालु। संवाद

फोटो 13: सकाहा में श्रीशिवसंकट हरण मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए जुटे श्रद्धालु। संवाद

फोटो 13: सकाहा में श्रीशिवसंकट हरण मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए जुटे श्रद्धालु। संवाद

फोटो 13: सकाहा में श्रीशिवसंकट हरण मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए जुटे श्रद्धालु। संवाद

फोटो 13: सकाहा में श्रीशिवसंकट हरण मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए जुटे श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed