फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Nikamadpur-Chiyasar road closed; risk of erosion increases in Chandrampur

Hardoi News: निकामदपुर-चियासर रास्ता बंद, चंद्रमपुर में कटान का खतरा बढ़ा

Mon, 17 Aug 2026 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Nikamadpur-Chiyasar road closed; risk of erosion increases in Chandrampur
फोटो 37: बिलग्राम क्षेत्र में गंगा नदी में बाढ़ का पानी। संवाद
विज्ञापन

फोटो 38: कटियारी क्षेत्र में रामगंगा नदी से चंद्रमपुर में सड़क व खेतों का हो रहा कटान। संवाद
- राजघाट पर गंगा नदी का पानी चेतावनी बिंदु पार
- कटियारी क्षेत्र में गर्रा, गंगा और रामगंगा नदी का पानी दिखा रहा असर
हरदोई/हरपालपुर/बिलग्राम। बारिश और बैराजों के पानी का असर जिले में अब पूरी तरह से दिखने लगा है। कटियारी क्षेत्र में गंगा नदी, रामगंगा नदी और गंभीरी नदी के पानी उतार-चढ़ाव जारी है। निकामदपुर से चियासर गंगा घाट तक जाने वाले मार्ग पर पानी आने से रास्ता बंद हो गया है। रामगंगा नदी से चंद्रमपुर गांव से दुलारपुर जाने वाली सड़क और खेतों का कटान हो रहा है। कटान से ग्रामीणों में चिंता है।
बैराजों से छोड़े जाने वाले और पहाड़ों पर हो रही बरसात के पानी से जिले में प्रवाहित नदियों के पानी में उतार-चढ़ाव से बाढ़ की आशंका बलवती हो गई है। कटियारी क्षेत्र में रामगंगा का कटान ऐसे ही जारी रहा तो चंद्रमपुर गांव को भी कटान का खतरा बढ़ जाएगा। घाट का रास्ता बंद हो जाने से लोगों को आवागमन में दिक्कतें और खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

बिलग्राम प्रतिनिधि के मुताबिक, क्षेत्र में गंगा नदी के घटते-बढ़ते जलस्तर से गंगा कटरी क्षेत्र में प्रभाव अधिक नहीं है, लेकिन बाढ़ के पानी फैलाव लिया है। बीते सप्ताह बढ़ा जलस्तर में मामूली कमी आई है। राजघाट और आसपास के गांवों से पानी अभी दूर है। खेती से लेकर आबादी सुरक्षित है। बाढ़ की स्थिति सामान्य है, जिलाधिकारी अनुनय झा ने बिलग्राम के उपजिलाधिकारी एन राम के साथ पानी को लेकर चर्चा की। इसके बाद जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि स्थितियां सामान्य हैं। खेती व आबादी किसी तरह से बाढ़ से प्रभावित नहीं है। तहसीलों को निर्देश दिए गए हैं और हर तरह से निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
गंगा और गर्रा नदी में छोड़ा गया पानी
हरदोई। पहाड़ों पर बरसात से बैराजों में पानी का दबाव अधिक न होने पाए इसके लिए बैराजों से गंगा नदी और गर्रा नदी में पानी छोड़ा गया है। गंगा नदी में नरौरा बैराज से 1,11,969 क्यूसेक पानी और गर्रा नदी में पीलीभीत के ड्यूनी बैराज से 651 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। वहीं गंगा नदी का पानी राजघाट पर दो सेंटीमीटर कम हुआ है और 125.70 मीटर गेज पर आया है। वहीं फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर 136.85 मीटर गेज पर आया है। रामगंगा नदी का पानी शाहजहांपुर के डबरी घाट पर 134.58 मीटर गेज पर है। जबकि गर्रा नदी के पानी में पांच सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई है और पानी 144.00 मीटर गेज पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed