सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Pipeline inspected in Housing Development Colony for gas supply

Hardoi News: गैस आपूर्ति के लिए आवास-विकास कालोनी में जांची गई पाइपलाइन

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Pipeline inspected in Housing Development Colony for gas supply
विज्ञापन
फोटो-02- आवास विकास कॉलोनी में एलपीजी गैस आपूर्ति से पहले पाइपलाइन की टेस्टिंग करते कर्मी। संवाद
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। घरेलू गैस आपूर्ति के लिए आवास विकास कॉलोनी में डाली गई पाइपलाइन की सोमवार को कर्मियों ने जांच-पड़ताल की। कर्मियों ने मशीन के माध्यम से पाइपलाइन में हवा का प्रेशर देकर लीकेज आदि को जांचा।



घरेलू रसोई गैस आपूर्ति की पाइपलाइन से घरों को आपूर्ति के लिए एसपीसीएल को शहर में जिम्मेदारी मिली है। एचपीसीएल की तरफ से शहर में पाइपलाइन डलवाए जाने के साथ ही कुछ मोहल्लों में आपूर्ति भी शुरू कराई गई है। वहीं आवास विकास कॉलोनी में डलवाई गई पाइपलाइन की अभी टेस्टिंग जारी है। कंपनी की तरफ घरों को दी जाने वाली आपूर्ति के लिए भूमिगत पाइपलाइन को बाहर निकाला गया है। इन पाइपलाइन के माध्यम से गैस आपूर्ति से पहले लीकेज की जांच-पड़ताल कराई जा रही है। ताकि गैस आपूर्ति के समय लीकेज की आशंका न रहने पाए। एचपीसीएल प्रतिनिधि राहुल ने बताया कि काम को गति दी जा रही है, ताकि उपभोक्ताओं को घर पर पाइपलाइन से ही रसोई गैस उपलब्ध कराई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed