फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Rain washes out 'Sampoorna Samadhan Diwas'; negligible turnout of complainants

Hardoi News: बारिश ने धोया संपूर्ण समाधान दिवस, न के बराबर आए फरियादी

Mon, 17 Aug 2026 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Rain washes out 'Sampoorna Samadhan Diwas'; negligible turnout of complainants
फोटो 24: बिलग्राम में फरियादी की बात सुनते डीएम अनुनय झा, साथ में एसपी एके मीणा व अन्य अ​धिकारी
फोटो 24: बिलग्राम में फरियादी की बात सुनते डीएम अनुनय झा, साथ में एसपी एके मीणा व अन्य अधिकारी। संवाद
विज्ञापन

फोटो 25: सवायजपुर में शिकायतों को सुनतीं सीडीओ नेहा ब्याडवाल, साथ में एसडीएम शिवानी सिंह। संवाद
- अधिकारी तो आए पर फरियादी 22 ही पहुंचे
- आम दिनों में यह संख्या 200 को पार कर जाती है
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलग्राम। बारिश के चलते फरियादियों की संख्या न के बराबर रही। आम दिनों में फरियादियों की संख्या जहां 200 पार तक जाती है, वहीं सोमवार को यह 22 पर ही सिमट गई। जिलाधिकारी अनुनय झा ने शिकायतों को सुना और उनके स्थलीय जांच के बाद निस्तारण के निर्देश दिए।
तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारी तो आए पर फरियादियों की संख्या कम रहने से सन्नाटा रहा। संपूर्ण समाधान की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने शिकायतों सुनीं। साजिया पत्नी जान मोहम्मद ने डीएम को बताया कि उनकी पौत्री सुबी और सूही बानो का नाम कई आवेदनों के बाद भी राशनकार्ड में दर्ज नहीं हो पाया है। इस पर डीएम ने पूर्ति विभाग को आवाज दी, किसी के न होने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने एसडीएम को समस्या निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

माधौगंज के दौलतयारपुर निवासी रामबाबू ने बताया कि पात्र होने के बावजूद उन्हें कृषि आवंटन नहीं किया जा रहा है। शाहपुर गंगा निवासी नबी हुसैन ने भूमि की पैमाइश के बाद भी विपक्षियों ने मेड़ तोड़ दी। डीएम ने राजस्व पुलिस को संयुक्त रूप से जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। एसपी एके मीणा, सीएमओ डॉ. भवनाथ पांडेय, एसडीएम एन राम, सीओ एस आर सोनकर, सीवीओ डॉ. एके सिंह समेत जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवायजपुर प्रतिनिधि के मुताबिक, सीडीओ नेहा ब्याडवाल ने संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए शिकायतें सुनीं। यहां 37 शिकायतें दर्ज की गईं, दो का मौके पर निस्तारण किया गया। गैरहाजिरी पर हरपालपुर पूर्ति निरीक्षक, पचदेवरा और पाली के प्रभारी निरीक्षक नाराजगी जताई। उन्होंने चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में हीलाहवाली मिलने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम शालिनी सिंह, तहसीलदार विनोद कुमार, तहसीलदार न्यायिक देशराज भारती समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

फोटो 24: बिलग्राम में फरियादी की बात सुनते डीएम अनुनय झा, साथ में एसपी एके मीणा व अन्य अधिकारी

फोटो 24: बिलग्राम में फरियादी की बात सुनते डीएम अनुनय झा, साथ में एसपी एके मीणा व अन्य अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed